जेनेरिक दवाओं के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से मनाया गया जन औषधि दिवस

Updated at : 07 Mar 2025 6:19 PM (IST)
विज्ञापन
जेनेरिक दवाओं के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से मनाया गया जन औषधि दिवस

जेनेरिक दवाओं के प्रति जागरूकता और विश्वास पैदा करने के उद्देश्य से 07 मार्च को सदर अस्पताल स्थित जन औषधि केंद्र में जन औषधि दिवस मनाया गया.

विज्ञापन

सुपौल. जेनेरिक दवाओं के प्रति जागरूकता और विश्वास पैदा करने के उद्देश्य से 07 मार्च को सदर अस्पताल स्थित जन औषधि केंद्र में जन औषधि दिवस मनाया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन नगर परिषद के मुख्य पार्षद राघवेंद्र झा राघव सीएस डॉ ललन कुमार ठाकुर, डॉ नूतन वर्मा, एसीएमओ डॉ एएसपी सिन्हा, डीपीएम मो मिनतुल्लाह, बालकृष्ण चौधरी, राजेश कुमार द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. कार्यक्रम का संचालन विजय कुमार झा ने किया. अतिथियों का स्वागत गुलदस्ता व शॉल देकर किया गया. वक्ताओं ने कहा कि यह दिन प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना की उपलब्धियों को मनाने का भी दिन है. केंद्र सरकार द्वारा नवंबर 2016 को घोषित प्रधानमंत्री जन औषधि परियोजना में सरकार द्वारा उच्च गुणवत्ता वाली जेनेरिक दवाइयां बाजार मूल्य से कम कीमत पर उपलब्ध कराई जाती है. आम तौर पर सभी दवाएं एक तरह का केमिकल सॉल्ट होती हैं. इन्हें शोध के बाद अलग-अलग बीमारियों के लिए बनाया जाता है. जेनेरिक दवा जिस सॉल्ट से बनी होती है, उसी के नाम से जानी जाती है. जैसे- दर्द और बुखार में काम आने वाले पैरासिटामोल सॉल्ट को कोई कंपनी इसी नाम से बेचे तो उसे जेनेरिक दवा कहेंगे. वहीं, जब इसे किसी ब्रांड के नाम से बेचा जाता है तो यह उस कंपनी की ब्रांडेड दवा कहलाती है. जेनेरिक दवाइयां या ब्रांडेड दवाइयों में कोई फर्क नहीं होता यह दोनों एक जैसे ही काम करती हैं. फर्क सिर्फ इतना है कि ब्रांडेड दवाइयां महंगी होती है क्योंकि उन पर दवा कंपनियों द्वारा मार्केटिंग करने का खर्च शामिल होता है इसलिए वह महंगी होती है. इसके अलावा उनका रिसर्च एंड डेवलपमेंट का खर्च भी शामिल होता है. बल्कि जो जेनेरिक दवाइयां हैं उनमें दवा कंपनियों का सिर्फ बनाने का खर्चा होता है. इसलिए वह सस्ती होती हैं. कार्यक्रम के दौरान जिला मुख्यालय स्थित लोहिया नगर चौक के समीप एक नये जन औषधि केंद्र का शुभारंभ किया गया. धन्यवाद ज्ञापन रूणा कुमारी ने की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन