स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत स्वास्थ्य मेला का शुभारंभ

प्रखंड प्रमुख आशिया देवी ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया
छातापुर. मुख्यालय स्थित सीएचसी में बुधवार को स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत स्वास्थ्य मेला का शुभारंभ किया गया. प्रखंड प्रमुख आशिया देवी ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया. मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नवीन कुमार, चिकित्सक, स्वास्थ्य व सीएचसी कर्मियों के अलावे कई जनप्रतिनिधि व गणमान्य मौजूद रहे. उद्घाटन पश्चात प्रमुख सहित अतिथियों ने स्वास्थ्य मेला में लगे स्टॉल का मुआयना किया और जांच व उपचार को लेकर देय सुविधाओं से अवगत हुए. प्रमुख ने इस अभियान के तहत लगाये जाने वाले मेला में महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य को लेकर अपने कर्तव्यों का बखूबी निर्वहन करने का अनुरोध किया. वहीं सीएचसी प्रभारी ने बताया कि मेला में महिलाओं के स्वास्थ्य से जुडे़ आवश्यक जांच व परामर्श के साथ साथ दवा वितरण के लिए अलग अलग स्टाल लगाये गये हैं. बताया कि प्रखंड क्षेत्र स्थित सभी उपस्वास्थ्य केंद्रों पर मेला लगेगा साथ ही ओपीडी भी संचालित होगा. स्वच्छ नारी सशक्त परिवार अभियान की सफलता के लिए सभी चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मियों की जिम्मेवारी तय की गई है. बताया कि महिलाओं से जुडे़ रोगों की ससमय पहचान कर उसका समुचित इलाज करना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है. शालिग्राम पांडेय ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुरू किया गया यह अभियान माता और बहनों को समर्पित है. महिलाओं को जिन बीमारियों से ज्यादा खतरा है उसको समय से पहचान कर उसका उपचार जरूरी है. जांच, उपचार और दवा पूरी तरह से निशुल्क है. कई योजनाएं एवं अभियान व कार्यक्रम खासकर महिलाओं के संचालित है. स्वास्थ्य की देखभाल के लिए कई योजनाओं के माध्यम से महिलाओं के खाते में राशि भी भेजी जाती है. मौके पर केशव कुमार गुड्ड, पवन कुमार हजारी, अजय कुमार सरदार, मो साबिर, मो नुरुद्दीन, बिमल झा, डा सरयूग सरदार, डॉ रामबाबू शर्मा, रवीन्द्र नाथ शर्मा, मो सईद अहमद, श्री लाल दास, सुरजीत गौतम, सरोज कुमार, अजय कुमार, रवि मिश्रा, दिनेश राम, संजय कुमार, प्रीति कुमारी, नीतू कुमारी, सुनैना देवी, ममता कुमारी, सूरज कुमार, रविकांत कुमार, संतोष कुमार, अजय कुमार आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




