पति ने पत्नी के साथ की मारपीट, रेफर
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 May 2024 9:40 PM
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के कुशहा पंचायत के वार्ड नंबर 07 में आपसी विवाद में पति ने अपनी पत्नी को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया
विज्ञापन
त्रिवेणीगंज.
थाना क्षेत्र के कुशहा पंचायत के वार्ड नंबर 07 में आपसी विवाद में पति ने अपनी पत्नी को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. बताया जाता है कि कुशहा वार्ड नंबर 07 निवासी बिट्टू सरदार की 28 वर्षीया पत्नी मीरा देवी ने पति से अपने बच्चों का ट्यूशन फीस शिक्षक को जमा करने के लिए कहा. इस पर दोनों के बीच कहासुनी हुई, फिर पति ने पत्नी के ऊपर लोहे से वार कर दिया. इस घटना में मीरा देवी की दाहिने हाथ में गंभीर चोटें लगी. जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. जिसे परिजनों के द्वारा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक सूर्य किशोर मेहता ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए उसे बाहर रेफर कर दिया.घरेलू विवाद में मारपीट, चार जख्मी
सरायगढ़.
प्रखंड क्षेत्र के झिल्लाडुमरी पंचायत के सदानंदपुर वार्ड नंबर एक में रविवार को घरेलू विवाद को लेकर महावती देवी और पड़ोस की नीरा देवी के बीच गाली गलौज के बाद मारपीट की घटना घट गयी. मारपीट की घटना में प्रथम पक्ष की महावती देवी व रामचंद्र साह और दूसरे पक्ष की नीरा देवी और छोटेलाल मेहता गंभीर रूप से घायल हो गये. मारपीट की घटना में सभी घायलों को परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायगढ़-भपटियाही में भर्ती कराया. जहां डॉ लक्ष्मीकांत राय ने चारों घायलों का इलाज किया. घटना में गंभीर रूप से घायल नीरा देवी को इलाज के बाद सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया. घटना को लेकर भपटियाही थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










