मरकज मस्जिद में भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन

बस्ती के बच्चे और बुजुर्ग भारी संख्या में उपस्थित रहे
किशनपुर. प्रखंड क्षेत्र के कोसी कॉलोनी थरबिटिया पुनर्वास स्थित मरकज़ मस्जिद में शुक्रवार की रात एक भव्य धार्मिक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ. रमजान माह की तरावीह नमाज में हाफिज जिया उल्लाह ने 23 दिनों में पूरी कुरआन शरीफ की तिलावत सुनाई. बस्ती के बच्चे और बुजुर्ग भारी संख्या में उपस्थित रहे. जिन्होंने ध्यान पूर्वक कुरआन पाक की तिलावत को सुना. मौके पर कारी रिज़वान अहमद ने समापन दुआ कराई. उन्होंने कहा कि कुरआन शरीफ की तिलावत सुनने से दिलों में सुकून मिलता है. समाज में अमन-चैन, मोहब्बत आपसी भाईचारे की मिसाल मजबूत होती है. कारी साहब ने पूरी उम्मत, इलाके की तरक़्की, मुल्क में शांति और हर तरह की आफत से पनाह की भी दुआ की. रमजान के पाक माह में इबादत, एकता और इंसानियत का बेहतरीन संदेश देता है. इस मौके पर मो डॉ इमरान अहमद, मो इमामुद्दीन, मो इमामुद्दीन, मो इरफ़ान अहमद, मास्टर मो अनवारूल सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




