ePaper

शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई स्नातक प्रथम खंड की परीक्षा

Updated at : 04 Jan 2026 7:08 PM (IST)
विज्ञापन
शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई स्नातक प्रथम खंड की परीक्षा

परीक्षा के अंतिम दिन कुल दो परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए

विज्ञापन

राघोपुर. केएन डिग्री कॉलेज राघोपुर में रविवार को स्नातक प्रथम खंड की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में समाप्त हुई. केएन डिग्री कॉलेज राघोपुर में एएलवाई महाविद्यालय त्रिवेणीगंज का परीक्षा केंद्र बनाया गया था. स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 16 दिसंबर से प्रारंभ होकर 4 जनवरी तक चली. परीक्षा के अंतिम दिन कुल दो परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए. महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य सह केन्द्राधीक्षक प्रो प्रमोद कुमार ने कहा कि परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन में महाविद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं तथा शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा. वहीं परीक्षा नियंत्रक प्रो देवनारायण पंडित ने जानकारी दी कि अंतिम दिन प्रथम पाली में ‘स्वच्छ भारत’ तथा द्वितीय पाली में ‘एथिक्स एंड कल्चर’ विषय की परीक्षा आयोजित की गई. प्रथम पाली में कुल 221 परीक्षार्थियों में से 219 उपस्थित रहे, जबकि 2 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे. वहीं द्वितीय पाली में कुल 262 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए. परीक्षा संचालन में प्रो रामकुमार कर्ण, प्रो राधारमण यादव, प्रो जयनंदन खिरहर, प्रो संजय चौधरी, प्रो देवनारायण यादव, प्रो विपिन कुमार सिंह, प्रो यदुनंदन यादव, प्रो रामलखन प्रसाद सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी सक्रिय रूप से मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन