घर-घर जाकर मतदाताओं को पर्ची का करें वितरण

Updated:
विज्ञापन

मरौना प्रखंड कार्यालय में बीएलओ और सेक्टर पदाधिकारियों की बैठक हुई

विज्ञापन

निर्मली मरौना प्रखंड कार्यालय में बीएलओ और सेक्टर पदाधिकारियों की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता बीडीओ रचना भारतीय ने की. बैठक में प्रत्येक मतदान केंद्रवार मतदाता पर्ची उपलब्ध कराई गई. बीडीओ ने निर्देश दिया कि सभी बीएलओ निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ घर-घर जाकर मतदाताओं को पर्ची वितरण करें. साथ ही सभी सेक्टर पदाधिकारियों को अपने क्षेत्र के बीएलओ द्वारा किए जा रहे वितरण कार्य का अनुश्रवण करने का निर्देश दिया गया. बीडीओ ने स्पष्ट किया कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. किसी भी कर्मी को दोषी पाए जाने पर निर्वाचन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन