ई-रिक्शा की चपेट में आने से बच्ची की मौत, सड़क जाम

बच्ची की मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया
कटैया-निर्मली. पिपरा थाना क्षेत्र के ठाढ़ी भवानीपुर पंचायत स्थित कटिंग चौक के समीप एनएच 106 पर रविवार की दोपहर सड़क पार करने के दौरान ई-रिक्शा की चपेट में आने से एक छह वर्षीया बच्ची की मौत हो गई. घटना के संबंध में जानकारी देते हुए प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया पिपरा कि ओर से राघोपुर की जा रहे ई-रिक्शा का संतुलन बिगड़ा गया और उसकी चपेट में सड़क पार कर रही एक बच्ची आ गयी, जिसे स्थानीय लोगों द्वारा इलाज के लिए पिपरा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां बच्ची की मौत हो गयी. मृत बच्ची की पहचान हरिहरपट्टी वार्ड नंबर 04 निवासी निशाद खां की छह वर्षीया पुत्री चांदनी के रूप में हुई. बच्ची की मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया. घटना के बाद परिजन सहित अन्य ग्रामीणों ने ई-रिक्शा को अपने कब्जे में लेकर कटिंग चौक के समीप एनएच 106 को बांस-बल्ली से घेरकर घंटों जाम कर दिया. घटना की सूचना पर पहुंची पिपरा पुलिस और स्थानीय लोगों के समझाने बुझाने पर जाम को हटाया गया. इसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










