उपभोक्ताओं ने गैस एजेंसी संचालक पर अधिक राशि वसूलने का लगाया आरोप

Updated:
विज्ञापन

सुबह होते ही दर्जनों लोग सिलिंडर लेकर एजेंसी के सामने लाइन में खड़े नजर आते हैं

विज्ञापन

त्रिवेणीगंज. इन दिनों एलपीजी गैस की किल्लत से उपभोक्ता काफी परेशान हैं. घरेलू गैस के लिए लोगों को रोजाना गैस एजेंसियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं. सुबह होते ही दर्जनों लोग सिलिंडर लेकर एजेंसी के सामने लाइन में खड़े नजर आते हैं. लंबे इंतजार के बाद किसी तरह उपभोक्ताओं को गैस तो मिल रही है. लेकिन इसी बीच गैस एजेंसी संचालकों पर अवैध वसूली के आरोप भी सामने आने लगे हैं. ऐसा ही एक मामला शनिवार को नगर परिषद क्षेत्र के बघला स्थित भवानी इंडेन गैस एजेंसी से सामने आया है. उपभोक्ताओं का कहना है कि एजेंसी संचालक लोगों को भ्रमित कर उनसे अतिरिक्त पैसे ले रहे हैं. जानकारी के अभाव में कई लोग मजबूरी में यह राशि देने को विवश हैं. गैस लेने पहुंचे कई उपभोक्ताओं ने बताया कि उन्हें पहले बस स्टैंड स्थित एजेंसी कार्यालय में गैस बुकिंग करानी पड़ती है. जिसे अनिवार्य बताया जाता है. बुकिंग के बाद पर्ची लेकर उपभोक्ताओं को बघला स्थित गोदाम पर जाकर लाइन में खड़ा होना पड़ता है. वहां गैस लेने के लिए उनसे 1015 रुपये लिए जा रहे हैं. उपभोक्ताओं का कहना है कि जब वे खुद गोदाम से सिलिंडर ले रहे हैं तो उनसे होम डिलीवरी चार्ज क्यों लिया जा रहा है. उपभोक्ता सोनी कौर, अनिता देवी, आशा देवी, रूबी देवी, अल्पु देवी, कलावती देवी, जितेंद्र कुमार साह, रविरंजन कुमार, उमेश पौद्दार, जयप्रकाश यादव, अभिमन्यु कुमार, अरुण ठाकुर राउत और गजेन्द्र प्रसाद यादव सहित कई अन्य लोगों ने बताया कि एजेंसी द्वारा प्रति सिलेंडर निर्धारित दर से अधिक पैसे लिए जा रहे हैं. मामले को लेकर आईओसी के क्षेत्रीय सेल्स मैनेजर केशव कुमार से जब संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि कैश मेमो पर जो अमाउंट दर्ज होता है. उसमें होम डिलीवरी चार्ज इंक्लूड रहता है. ग्राहकों को अगर छूट नहीं मिल रही है तो इसकी जांच करेंगे. वहीं भवानी इंडेन गैस एजेंसी के संचालक रामनारायण रजक ने बताया कि पिछले दो तीन दिनों में करीब एक हजार से ज्यादा घरेलू एलपीजी गैस सिलिंडर उपभोक्ताओं को सप्लाई दे चुके हैं. उनके पास उपभोक्ताओं की कुल संख्या 24 हजार है. जिसमें 18 हजार रनिंग उपभोक्ता हैं. उपभोक्ता से अधिक राशि वसूली की बात गलत है.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन