अनूपलाल यादव महाविद्यालय में गांधी जयंती व स्वच्छता ही सेवा अभियान का समापन

Updated:
विज्ञापन

स्वच्छता के प्रति जागरूक रहना चाहिए

विज्ञापन

त्रिवेणीगंज अनूपलाल यादव महाविद्यालय, त्रिवेणीगंज में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय इकाई के संयुक्त तत्वावधान में गांधी जयंती एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 का समापन समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ हेमंत कुमार ने की, जबकि संचालन एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो विद्यानंद यादव ने किया. कार्यक्रम की शुरुआत गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की गई. इस अवसर पर प्राचार्य डॉ हेमंत कुमार ने कहा कि महात्मा गांधी ने अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को आज़ादी दिलाई और पूरी दुनिया को शांति एवं अहिंसा का संदेश दिया. उन्होंने सादा जीवन और उच्च विचार के सिद्धांत को जीवन का आधार बताया. साथ ही कहा कि गांधी जी भारत को स्वच्छ और आत्मनिर्भर देखना चाहते थे, इसलिए हमें उनके आदर्शों को अपनाते हुए स्वच्छता के प्रति जागरूक रहना चाहिए. एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो विद्यानंद यादव ने गांधी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका हर उपदेश आज भी प्रेरणास्रोत है. उन्होंने बताया कि गांधी जी ने हमेशा सांप्रदायिक सौहार्द, आत्मनिर्भरता और स्वच्छता पर बल दिया. उनके जीवन मूल्यों से प्रेरित होकर ही उन्हें ””राष्ट्रपिता”” और ””बापू”” की उपाधि मिली. अभियान के दौरान 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक महाविद्यालय परिसर, मेला ग्राउंड त्रिवेणीगंज तथा नगर परिषद लतौना उत्तर वार्ड नंबर 20, दलित बस्ती मुसहरी टोला सहित विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया. कार्यक्रम में प्रो अरुण कुमार, प्रो कुमारी पूनम, प्रो शंभू यादव, सिमरन गोयल, आस्था कुमारी, प्रियांशु कुमारी, सयम कुमार, दिव्या कुमारी, लवली कुमारी, अंजली कुमारी, ज्ञानमणि, मुस्कान प्रवीण, अनुप्रिया कुमारी, रणजीत सिंह, अभिजीत कुमार, रंजीत कुमार सहित अन्य शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन