ऑटो पलटने से चार लोग जख्मी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Jun 2024 10:49 PM
मुरलीगंज-जदिया एसएच 91 पथ में शुक्रवार की देर शाम फुलकाहा चौक के समीप अनियंत्रित ऑटो के पलटने से चार लोग जख्मी हो गए
जदिया. मुरलीगंज-जदिया एसएच 91 पथ में शुक्रवार की देर शाम फुलकाहा चौक के समीप अनियंत्रित ऑटो के पलटने से चार लोग जख्मी हो गए. जख्मियों में एक महिला व एक बच्चा भी शामिल हैं. आनन-फानन में ग्रामीणों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुमारखंड में सभी जख्मी को भर्ती कराया. जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के मेडिकल कालेज मधेपुरा भेज दिया. घायलों में श्रीनगर थाना क्षेत्र के पोखरिया वार्ड नंबर 01 निवासी मो मुर्शिद तथा जदिया थाना क्षेत्र के ड्राइवर चौक वार्ड नंबर 08 का एक ही परिवार का रहने वाले अशफाक आलम और उनकी बहन मुस्कान प्रवीण सहित एक बच्चा शामिल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










