ePaper

भयमुक्त चुनाव संपन्न को ले पुलिस व अर्धसैनिक बल ने किया फ्लैग मार्च

Updated at : 26 Oct 2025 6:21 PM (IST)
विज्ञापन
भयमुक्त चुनाव संपन्न को ले पुलिस व अर्धसैनिक बल ने किया फ्लैग मार्च

विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष कराने के उद्देश्य से शनिवार की शाम एसडीपीओ शिवेंद्र कुमार अनुभवी के नेतृत्व में भपटियाही थाना पुलिस ने अर्धसैनिक बलों के साथ फ्लैग मार्च किया

विज्ञापन

सरायगढ़ विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष कराने के उद्देश्य से शनिवार की शाम एसडीपीओ शिवेंद्र कुमार अनुभवी के नेतृत्व में भपटियाही थाना पुलिस ने अर्धसैनिक बलों के साथ फ्लैग मार्च किया. फ्लैग मार्च भपटियाही थाना से निकलकर एनएच 327 ए भपटियाही बाजार, सरायगढ़ रेलवे ओवरब्रिज, सरायगढ़ रेलवे स्टेशन सहित अन्य पंचायतो का भ्रमण कर लोगों को भयमुक्त होकर मतदान करने का संदेश दिया. फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने आसपास के संवेदनशील इलाके में गश्त की. इस दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने वाहनों की सघन तलाशी ली. पुलिस पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि हथियार, शराब या प्रतिबंधित सामग्री पर सख्त निगरानी रखी जाएगी. इस मौके पर सीओ धीरज कुमार, भपटियाही थाना अध्यक्ष संजय दास, एसआई शौर्य दिगयांशु, वर्षा कुमारी, एएसआई जेपी सिंह, मनु कुमार सहित भपटियाही थाना के पुलिस बल और एसएसबी के बड़ी संख्या में जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन