ePaper

चुनाव को लेकर वीरपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च

Updated at : 25 Oct 2025 6:09 PM (IST)
विज्ञापन
चुनाव को लेकर वीरपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च

सीओ ने बताया कि शांतिपूर्ण मतदान कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह गंभीर है

विज्ञापन

वीरपुर. विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 11 नवम्बर को छातापुर में मतदान होना है. इसको लेकर तैयारी की जा रही है. शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व भयमुक्त वातावरण में चुनाव संपन्न कराने को लेकर वीरपुर मुख्यालय में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है. वाहनों की जांच की जा रही है और फ्लैग मार्च भी निकाला जा रहा है. शुक्रवार की शाम थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल और सीओ हेमंत कुमार की अध्यक्षता में थाना परिसर से फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च थाना से निकल कर गोल चौक होते हुए मेन रोड,, पुरानी बाजार, हटिया चौक, सुभाष चौक, कारगिल चौक के रास्ते पुनः थाना पहुंची. सीओ ने बताया कि शांतिपूर्ण मतदान कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह गंभीर है. इसलिए लगातार वाहनों की जांच की जा रही है. फ्लैग मार्च निकाले जा रहें हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन