सुलगते राख से लगी आग, पांच घर जले

Updated:
विज्ञापन

इस बाबत सीओ सुशीला कुमारी ने बताया कि अभी तक कोई आवेदन नहीं दिया गया है

विज्ञापन

– 10 लाख की संपत्ति का नुकसान किशनपुर. प्रखंड क्षेत्र के कोशी बांध के भीतर मौजहा पंचायत स्थित पंचगछिया गांव वार्ड नंबर 14 में लगी आग में चार परिवार का पांच घर जलकर राख हो गया. मिली जानकारी अनुसार मंगलवार के देर रात में लगी आग में पंचगछिया निवासी राजकिशोर यादव, सुभाष यादव, रंजन यादव, ललटू यादव का घर सहित कपड़ा, बर्तन, अनाज, जेवर, कागजात जलकर राख हो गया. जबकि बिहारी यादव का एक घर तथा गगनदेव यादव के एक घर आंशिक भाग जल गया है. बताया गया कि सुभाष यादव के घर पांच मार्च से भगैत था. बिहारी यादव के घर 07 मार्च से भगैत एवं पौत्र का मुण्डन कार्यक्रम था. वहीं गगनदेव यादव के पुत्र की शादी 09 मार्च को हुई. जहां दस मार्च को नव विवाहित दुल्हन आयी थी. जिसका सारा समान जल गया. परिजन ने बताया कि चूल्हा पर खाना बनाने के बाद राख को को निकाल कर फेंक दिया था. जिससे घर में आग लग गई. इस घटना में 10 लाख की संपत्ति जलने का अनुमान लगाया जा रहा है. इस बाबत सीओ सुशीला कुमारी ने बताया कि अभी तक कोई आवेदन नहीं दिया गया है.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन