चूल्हे की चिंगारी से लगी आग, एक घर जलकर राख, 10 बकरियों की झुलसने से मौत

शोर सुनकर पड़ोसी भी मदद के लिए पहुंचे. सभी ने बाल्टियों और मोटर पंप से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की,
त्रिवेणीगंज प्रखंड क्षेत्र के थलहा गढ़िया उत्तर पंचायत के कठखोलवा वार्ड नंबर 01 में मंगलवार की रात चूल्हे की चिंगारी से आग लगने से एक घर जलकर राख हो गया. पीड़ित गृहस्वामी बबलू मंडल ने बताया कि रात में खाना खाने के बाद परिवार के साथ सो रहे थे. देर रात करीब एक बजे अचानक नींद खुली तो देखा कि घर में आग लगी हुई है. इसके बाद परिवार के सभी सदस्यों को लेकर तुरंत बाहर निकले. शोर सुनकर पड़ोसी भी मदद के लिए पहुंचे. सभी ने बाल्टियों और मोटर पंप से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक आग विकराल हो चुकी थी और पूरा घर जलकर राख हो गया. इस घटना में आग की लपटों से झुलसकर 10 बकरियों की मौत हो गई. वहीं घर में रखा सारा सामान, कपड़ा, 35 हजार रुपए के चांदी के जेवरात समेत अन्य जरूरी सामान जलकर खाक हो गया. पीड़ित ने बताया कि इस घटना में करीब 03 लाख रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ है. पीड़ित ने कहा कि चूल्हे की चिंगारी से इस तरह की घटना हुई है. मामले को लेकर सीओ प्रियंका सिंह ने बताया कि पीड़ित को आवेदन देने का निर्देश दिया गया है. आवेदन मिलते ही सरकारी प्रावधान के अनुसार उन्हें सहायता राशि दी जाएगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार झा
राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










