बिजली शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 50 हजार रूपये की संपत्ति का नुकसान

Updated:
विज्ञापन

दरवाजा का ताला जैसे ही खोलकर देखा तो दोनों कमरा में रखा कपड़ा

विज्ञापन

कटैया-निर्मली पिपरा थाना क्षेत्र के निर्मली पंचायत स्थित वार्ड नंबर एक में गुरुवार की रात बिजली शॉर्ट सर्किट से आग में दो अलग-अलग घरों में रखा हजारों कि सामान जलकर राख हो गया. जानकारी देते हुए गृह स्वामी शिव कुमार मंडल एवं रामकुमार मंडल ने बताया कि गुरुवार को दुर्गा पूजा मेला में सभी परिवार एक साथ मूर्ति विसर्जन देखने निर्मली बाजार पर गए थे. लगभग 3 बजे रात में बिजली शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई. मेला देखकर सड़क से गुजर रहे लोगों की नजर घर पर पड़ी तो आग लगी की सूचना दिया. इसके बाद हम लोग घर आए तो देखा कि बंद कमरा से धुआं निकल रहा है. जब दरवाजा का ताला जैसे ही खोलकर देखा तो दोनों कमरा में रखा कपड़ा, ट्रक, किताब, चावल, गेहूं, पंखा, बैग, फर्नीचर, मुंग, सरसों, चावल सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया. इस घटना में लगभग 50 हजार से अधिक के समान जलने का अनुमान लगाया गया है. ग्रामीणों की सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. घटना की सूचना शुक्रवार को अंचलाधिकारी को दी गई. सीओ उमा कुमारी ने बताया कि आग लगने की जानकारी मिली है. हल्का कर्मचारी को भेजा जा रहा है. पीड़ित परिवार से आग लगी कि घटना को लेकर लिखित आवेदन देने को कहा गया है. सरकारी नियमानुसार पीड़ित को सहायता राशि दी जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन