ePaper

चलती कार में अचानक लगी आग, चालक झुलसा

Updated at : 30 Oct 2025 7:41 PM (IST)
विज्ञापन
चलती कार में अचानक लगी आग, चालक झुलसा

कार में सवार तीन लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया बाहर

विज्ञापन

– पिपरा-त्रिवेणीगंज मार्ग में लाइन होटल के पास गुरुवार सुबह की घटना – कार में सवार तीन लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया बाहर पिपरा. थाना क्षेत्र के पिपरा-त्रिवेणीगंज मार्ग में लाइन होटल के पास बुधवार की रात लगभग आठ बजे एक चलती कार में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते गाड़ी धू-धूकर जलने लगी. कार में सवार तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन चालक गंभीर रूप से झुलस गया. घायल चालक का इलाज एक निजी नर्सिंग होम में कराया जा रहा है. बताया जाता है कि कार थुमहा से कुमारखंड जा रही थी. जैसे ही कार लाइन होटल के पास पहुंची अचानक धुआं निकलने लगा और कुछ ही क्षणों में उसमें आग लग गई. चालक ने गाड़ी को रोकने का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान कार सड़क किनारे खड़े चावल लदे ट्रक से जा टकराई. टक्कर के बाद ट्रक के पिछले हिस्से में भी आग फैल गई. हालांकि ट्रक चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए ट्रक को एक सुनसान जगह पर ले जाकर खड़ा कर दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया. बाद में मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रक में लदा कई क्विंटल चावल जलकर नष्ट हो गया. घटना में कार पूरी तरह जलकर राख हो गया. कार में सवार लोगों की पहचान चालक गुड्डू कुमार, महिला कंचन कुमारी, सत्यम कुमार और स्वाति कुमारी के रूप में हुई है. फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन