170 बोतल नेपाली शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है

विज्ञापन

सरायगढ़. भपटियाही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की शाम सरायगढ़ पंचायत के वार्ड संख्या 15 में छापेमारी कर 170 बोतल देसी नेपाली शराब के साथ एक महिला शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए भपटियाही थाना अध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने बताया कि पुलिस को शराब तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने वार्ड संख्या 15 निवासी गंगिया देवी के घर की तलाशी ली, जहां से 170 बोतल देसी नेपाली शराब बरामद की गई. मौके पर ही शराब तस्कर गंगिया देवी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया. थाना अध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत भपटियाही थाना कांड संख्या 258/25 दर्ज करते हुए आरोपित महिला को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में शराब तस्करों के बीच हड़कंप मचा हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन