सेवानिवृत्ति पर एचएम को दी गयी विदाई, वक्ताओं ने उनके कार्यकाल की प्रशंसा

विद्यालय के छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया
सुपौल. यूएमएस सोहनपुर ( मरौना) के प्रधानाध्यापक रामबिलास साफी के सेवानिवृति होने पर विद्यालय परिवार द्वारा समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विद्यालय के छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. जहां छात्राओं ने सुना है आंगन और सुना है ये मन, गुरुवर ना जाओ यही कहती है धरकन… गाकर वहां उपस्थित सभी शिक्षकों और ग्रामीणों के आंखों में आंसू ला दिया. समारोह को संबोधित करते हुए मरौना बीईओ रामप्रसाद सिंह यादव ने कहा कि रामविलास साफी जी का कार्यकाल बहुत ही सराहनीय रहा. साफी जी हमेशा समय के पाबंद रहे हैं. वरीय शिक्षक नवीन कुमार राय ने कहा कि रामविलास सर जिस भी विद्यालय में गए. वहां पर अपने कर्मठता से विद्यालय में गुणात्मक सुधार किए. इसलिए यह हमेशा छात्रों और अभिभावकों के चेहते बने रहे. कार्यक्रम का संचालन सेवानिवृत शिक्षक अरविंद मंडल ने किया. वहीं अन्य वक्ताओं ने कहा की रामविलास जी हमेशा पठन-पाठन के माहौल को रखने वाले शिक्षक रहे हैं. कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुमन कुमार, मनोरंजन कृष्णा, सागर कुमार, उषा कुमारी, सुनीता कुमारी, पुनीता कुमारी, चांदनी कुमारी, विनोद पासवान, राजकुमार यादव, अरविंद कुमार, सोनी कुमारी, बिहारी मंडल, नारायण कामत, हरीनारायण मंडल, राजकुमार जी, मनोज रजक, मनोज साह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




