ePaper

प्रखंड कार्यालय से रोजगार सेवक की बाइक चोरी

Updated at : 19 Oct 2024 9:22 PM (IST)
विज्ञापन
supaul3

घटना को लेकर भपटियाही थाना पुलिस मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है

विज्ञापन

सरायगढ़. प्रखंड कार्यालय परिसर से शनिवार को अज्ञात चोरों ने एक बाइक की चोरी कर ली. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पंचायत रोजगार सेवक देवेंद्र कुमार भारती प्रखंड कार्यालय परिसर में अपनी बाइक बीआर 50 एक्स 2976 लगाकर मनरेगा कार्यालय चला गया. वापस लौटने पर उसका बाइक अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गयी. पीड़ित पंचायत रोजगार सेवक ने बताया कि उसके बाइक के डिक्की में पिपराखुर्द पंचायत और ढोली पंचायत के मनरेगा कार्य से संबंधित विभिन्न प्रकार के कागजात थे. पीड़ित रोजगार सेवक ने बाइक चोरी की घटना को लेकर भपटियाही थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. घटना को लेकर भपटियाही थाना पुलिस मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन