बाढ़-2026 की तैयारियों का जायजा लेने तटबंध के भीतर पहुंचे अधिकारी

Published by : RAJEEV KUMAR JHA Updated At : 31 May 2026 5:12 PM

विज्ञापन

बाढ़ से ध्वस्त बिजली व्यवस्था बहाल करने की मांग

विज्ञापन

– कटाव प्रभावित इलाकों का निरीक्षण, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

किशनपुर .

आगामी बाढ़-2026 को लेकर प्रशासनिक महकमा सक्रिय हो गया है. इसी क्रम में बुधवार को अधिकारियों की टीम ने किशनपुर प्रखंड अंतर्गत कोशी तटबंध के भीतर स्थित दुबियाही व मौजहा पंचायत का दौरा कर बाढ़ पूर्व तैयारियों और कटाव प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया.

निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी मनोहर कुमार साह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी पिंकी कुमारी, तटबंध से संबंधित पदाधिकारी, अभियंता, दोनों पंचायतों के मुखिया तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे. अधिकारियों ने कटाव प्रभावित स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर स्थानीय लोगों से बातचीत की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली.

अधिकारियों ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को कटाव प्रभावित परिवारों को नियमानुसार शीघ्र मुआवजा एवं पुनर्वास उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. साथ ही कोशी नदी के कटाव को रोकने के लिए आवश्यक सुरक्षात्मक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराने को कहा. अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि बाढ़ और कटाव से प्रभावित लोगों की सुरक्षा तथा राहत कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी.

निरीक्षण के दौरान टीम दुबियाही पंचायत के बेलागोठ वार्ड संख्या 6 व 7 तथा मौजहा पंचायत के पचगछिया वार्ड 14 और बगहा वार्ड 15 पहुंची. यहां ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताया कि एक वर्ष पूर्व आई बाढ़ में गांव की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई थी, जिसके कारण अब भी रात में अंधेरे की समस्या बनी हुई है. ग्रामीणों ने गांव में सोलर लाइट लगाने की मांग उठाई. अधिकारियों ने उनकी समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया.

बाढ़ से ध्वस्त बिजली व्यवस्था बहाल करने की मांग

निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने प्रशासनिक टीम को बताया कि पिछले वर्ष आई बाढ़ में गांव के कई बिजली पोल और तार क्षतिग्रस्त हो गए थे. इससे कई इलाकों में अब भी पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था नहीं हो पाई है. ग्रामीणों ने सोलर लाइट लगाने और विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग की. अधिकारियों ने संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने की बात कही.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन