विभिन्न मांगों के समर्थन में राजस्व कर्मचारियों ने दिया धरना

Updated:
विज्ञापन

सरकार की ओर से अब तक समाधान की दिशा में कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया है

विज्ञापन

– उप मुख्यमंत्री के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन सुपौल. बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर जिले के राजस्व कर्मचारियों ने बुधवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर डिग्री कॉलेज चौक पर धरना दिया. धरना के बाद कर्मचारियों ने उप मुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री के नाम जिला पदाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा. कर्मचारियों का कहना है कि उनकी लंबे समय से लंबित मांगों पर अब तक सरकार या विभागीय स्तर से कोई ठोस पहल नहीं की गई है, जिससे कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है. कर्मचारियों ने बताया कि राज्यभर में राजस्व कर्मचारियों द्वारा चलाया जा रहा अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश 11 मार्च को एक माह पूरा कर चुका है. इसके बावजूद सरकार की ओर से अब तक समाधान की दिशा में कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया है. राजस्व कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि सरकार ने राजस्व कर्मचारी के पद की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता बढ़ाकर स्नातक कर दी है. नई नियमावली भी लागू कर दी गई है. इसके बावजूद कर्मचारियों को अब भी इंटर स्तर के लेवल-2 (1900 ग्रेड-पे) में ही रखा गया है. कहा कि जब योग्यता और जिम्मेदारियां बढ़ाई गई हैं तो कर्मचारियों को कम से कम लेवल-5 (2800 ग्रेड-पे) का वेतनमान दिया जाना चाहिए. संघ के जिला सचिव विकास कुमार पाठक ने बताया कि राजस्व कर्मचारियों से फील्ड स्तर पर व्यापक कार्य लिया जाता है. अंचल कार्यालय से पंचायतों तक लगभग प्रतिदिन जाकर स्थल जांच करनी पड़ती है. उसी के आधार पर जांच प्रतिवेदन तैयार किया जाता है. कई पंचायतें अंचल मुख्यालय से 20 से 30 किलोमीटर दूर स्थित हैं, जिससे कर्मचारियों को नियमित रूप से लंबी दूरी तय करनी पड़ती है. कहा कि विभाग की ओर से ईंधन या यात्रा व्यय की कोई व्यवस्था नहीं है. इसलिए कर्मचारियों को अपने निजी खर्च से ही वाहन और ईंधन की व्यवस्था करनी पड़ती है. धरना में विकास कुमार पाठक, मुकेश कुमार, अजय कुमार, दीपक कुमार पासवान, मनीष कुमार, सुधीर कुमार, अभिनंदन कुमार, राहुल कुमार, रंजीत कुमार, अरविंद बैठा, उत्तम कुमार और दिलीप कुमार सहित कई कर्मचारी मौजूद थे.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन