किराना दुकान से बिना तिथि अंकित 11 प्रकार की सामग्री व एक्सपायर्ड सामग्री जब्त

Updated at : 05 Jan 2026 7:10 PM (IST)
विज्ञापन
किराना दुकान से बिना तिथि अंकित 11 प्रकार की सामग्री व एक्सपायर्ड सामग्री जब्त

किराना दुकान से बिना तिथि अंकित 11 प्रकार की सामग्री व एक्सपायर्ड सामग्री जब्त

विज्ञापन

एसडीएम के निर्देश पर हुई कार्रवाई में मिली चाइनीज कैंडी, दुकानदार पर होगी विधिसम्मत कार्रवाई त्रिवेणीगंज. बाजार के युगल चौक के समीप एक किराना दुकान में सोमवार को प्रशासन की ओर से औचक निरीक्षण किया गया. यह कार्रवाई एसडीएम अभिषेक कुमार के निर्देश पर बाजार निरीक्षक सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी नेहा कुमारी द्वारा की गयी. निरीक्षण के दौरान चुन्नी लाल अग्रवाल के किराना स्टोर में कुल 52 प्रकार की सामग्रियों की एक्सपायरी डेट व मैन्युफैक्चरिंग विवरण की गहन जांच की गयी, जिसमें कई गंभीर अनियमितताएं सामने आयी. एमओ नेहा कुमारी ने बताया कि जांच के क्रम में 11 ऐसी सामग्रियां पायी गयीं, जिसके पैकेट पर न तो मैन्युफैक्चरिंग डेट अंकित थी और न ही एक्सपायरी डेट दर्ज थी. इनमें स्पेशल स्वीट्स, सोन पापड़ी, हर्षिका सेवइयां, रश्मि जर्दा, संजय तंबाकू, मुंबई फिल्टर बीड़ी, राजभोग बेसन, दुल्हन गुल, टिंकू सुपारी, सोनाक्षी अगरबत्ती तथा भोलेनाथ काजू मसाला शामिल है. इन सभी उत्पादों का बिना आवश्यक तिथि विवरण के बिक्री के लिए रखा जाना नियमों का उल्लंघन है. इसके अलावा दुकान से अमल निमकी के 240 पैकेट एक्सपायर अवस्था में पाए गए. जांच के दौरान दुकान में चाइना मैन्युफैक्चरिंग स्मोकी पॉपकिंग कैंडी भी मिली जिसकी एक्सपायरी डेट वर्ष 2027 अंकित थी. एमओ ने इस पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट वरीय अधिकारियों को सौंप दी है. इस संबंध में एसडीएम अभिषेक कुमार ने बताया कि मेला ग्राउंड के पास स्थित किराना दुकान में की गयी जांच के दौरान कुछ खाद्य सामग्री एक्सपायर्ड व नियमों के विपरीत पायी गयी है. एमओ से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर संबंधित दुकानदार के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने दुकानदारों से अपील करते हुए कहा कि बाजार में किसी भी प्रकार का एक्सपायरी या गुणवत्ता-रहित सामान बिक्री के लिए न रखें. एसडीएम ने कहा कि खाद्य पदार्थों की शुद्धता और गुणवत्ता बनाए रखना आवश्यक है. क्योंकि इनका सेवन बच्चे और बुजुर्ग भी करते हैं. यदि किसी दुकानदार द्वारा उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया गया तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन