ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने को लेकर दो दिन विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

Updated:
विज्ञापन

सुबह 10 बजे से संध्या 06 बजे तक बिजली रहेगी गुल

विज्ञापन

– सुबह 10 बजे से संध्या 06 बजे तक बिजली रहेगी गुल जदिया. जदिया पावर सब स्टेशन में ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने के कार्य को लेकर दो दिनों तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी. विभाग की ओर से 16 एवं 17 मार्च को स्थापना संबंधी कार्य किया जाएगा. कनीय अभियंता सृष्टि मंयक ने बताया कि जदिया पावर सब स्टेशन में लगे 05 केभीए ट्रांसफार्मर को हटाकर उसकी जगह 10 केभीए क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा. इस कार्य के कारण 16 व 17 मार्च को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक जदिया पावर सब स्टेशन से जुड़े सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. हालांकि उपभोक्ताओं की परेशानी को देखते हुए विभाग की ओर से यथासंभव रोटेशन के आधार पर बिजली आपूर्ति देने का प्रयास किया जाएगा. उन्होंने उपभोक्ताओं से कार्य अवधि के दौरान सहयोग करने की अपील की है. साथ ही बताया कि ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ने से क्षेत्र में ओवरलोड की समस्या कम होगी और बिजली आपूर्ति व्यवस्था पहले से बेहतर होगी.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन