13 विधायक प्रत्याशियों को दिया गया चुनाव चिन्ह्

Updated:
विज्ञापन

अनुमंडल कार्यालय में निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीएम नीरज कुमार ने शनिवार को छातापुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सभी 13 उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह का वितरण किया

विज्ञापन

वीरपुर अनुमंडल कार्यालय में निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीएम नीरज कुमार ने शनिवार को छातापुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सभी 13 उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह का वितरण किया. इस दौरान कई उम्मीदवार स्वयं मौजूद रहे तो कई उम्मीदवारों के प्रतिनिधि मौजूद थे. एसडीएम ने बताया कि छातापुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के प्रेषक सौमित्रा शंकर सेनगुप्ता के समक्ष सभी उम्मीदवारों को उनका चुनाव चिन्ह दे दिया गया है. इसके अलावा चुनाव संबंधित कई प्रकार की जानकारियां भी दी गई है. उन्होंने बताया कि चुनाव लड़ने वाले सभी अभ्यर्थियों और उनके एजेंट के बीच बैठक आयोजित की गई. 11 नवम्बर को जो विधानसभा चुनाव होने हैं उसमे आदर्श चुनाव आचार संहिता की जानकारी दी गई है. इसके अलावा सी विजिल एप और चुनावी खर्च के बारे में जानकारी दी गई. सभी उम्मीदवार और उनके एजेंट को पुनः 29 अक्टूबर को पुनरीक्षण के लिए बुलाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन