कोचिंग संस्थान से नशा मुक्त भारत जागरूकता अभियान की शुरुआत

Updated:
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता गौतम कुमार ने की

विज्ञापन

– नशामुक्त समाज बनाने का लिया संकल्प जदिया. जदिया पंचायत स्थित एक कोचिंग संस्थान में रविवार को नशा मुक्त भारत जागरूकता अभियान की शुरुआत को लेकर बैठक आयोजित की गयी. बैठक में बड़ी संख्या में युवाओं, शिक्षकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया तथा समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए जनजागरण चलाने का संकल्प लिया. बैठक की अध्यक्षता गौतम कुमार ने की. अभियान के संयोजक डॉ इंद्र भूषण प्रसाद ने कहा कि सूखा नशा, खासकर स्मैक, युवाओं के लिए जहर बन चुका है. यह नशा अब 14 से 18 वर्ष तक के किशोरों और युवाओं में तेजी से फैल रहा है, जो समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है. उन्होंने कहा कि स्मैक जैसे नशे के सेवन से बच्चे ठीक से जवान भी नहीं हो पा रहे हैं. उनका शारीरिक व मानसिक विकास प्रभावित हो रहा है. उन्होंने बताया कि पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और दिल्ली के बाद बिहार छठा ऐसा राज्य बनता जा रहा है, जहां सूखे नशे का दायरा तेजी से फैल रहा है. करीब 60 से 70 प्रतिशत युवा किसी न किसी रूप में इसकी चपेट में आ रहे हैं. बैठक को शिक्षक बबलू, सामाजिक कार्यकर्ता रामविलास यादव, नौशाद, सुभाष कुमार, कोचिंग संचालक मुकेश कुमार ने भी संबोधित किया. वक्ताओं ने कहा कि नशा समाज को खोखला कर रहा है. इसके खिलाफ व्यापक जनजागरण चलाने की जरूरत है. बैठक में उपस्थित युवाओं, शिक्षकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि नशा मुक्त भारत जागरूकता अभियान को पंचायत के प्रत्येक वार्ड तक पहुंचाया जाएगा. इसके लिए गांव-गांव में बैठक, जनसंवाद और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे. ताकि युवाओं को नशे से दूर रखकर एक स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा सके.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन