डीएम ने सुनी 63 लोगों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिये निर्देश

जिलाधिकारी ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को समयबद्ध समाधान का निर्देश दिया
सुपौल. समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में शुक्रवार को आयोजित जिला जनता दरबार में जिलाधिकारी सावन कुमार ने आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं. इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 63 आवेदन प्राप्त हुए. जनता दरबार में जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों की तत्काल जांच कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों की समस्याओं का जल्द समाधान हो सके. इस अवसर पर अपर समाहर्ता सच्चिदानंद सुमन, जिला पंचायत राज पदाधिकारी गयानंद यादव, विशेष कार्य पदाधिकारी (गोपनीय शाखा) विकास कुमार कर्ण सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी भी उपस्थित रहे. जनता दरबार में भूमि विवाद, सरकारी योजनाओं का लाभ, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आवास योजना, बिजली-पानी सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर लोग पहुंचे और अपनी शिकायतें दर्ज कराईं. जिलाधिकारी ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को समयबद्ध समाधान का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




