भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा को श्रद्धालुओं ने किया विसर्जन

Updated:
विज्ञापन

कोसी क्लब में चित्रगुप्त पूजा धूमधाम से मनाई गई

विज्ञापन

वीरपुर कोसी क्लब में चित्रगुप्त पूजा धूमधाम से मनाई गई. चित्रांश परिवारों ने अपने आराध्य देव चित्रगुप्त महाराज की पूरे विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की और भंडारा का भी आयोजन किया. शुक्रवार को विधि-विधान के साथ भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा मुंशी पिपराही धार में विसर्जन की गई. कमेटी के सदस्य संजीत सिन्हा ने कहा कि हर वर्ष चित्रांश परिवार भगवान चित्रगुप्त की मूर्ति स्थापित कर विधि-विधान के साथ अर्चना करते हैं. शुक्रवार को गाने बाजे के साथ भगवान चित्रगुप्त की मूर्ति नगर भ्रमण करते हुए मुंशी पिपराही धार में विसर्जन किया गया. मौके पर आलोक आनन्द, मनीष सिन्हा, संजीत सिन्हा, सुभाष श्रीवास्तव, धर्म प्रकाश, दीपक सिन्हा, रंजन सिन्हा, अमित कुमार, दिवाकर वर्मा, आलोक कर्ण आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन