पौषी पूर्णिमा के मेला में लोगों का उमड़ा सैलाब

Updated:
विज्ञापन

भीषण ठंड पर भारी पर रहा लोगों का उत्साह

विज्ञापन

– भीषण ठंड पर भारी पर रहा लोगों का उत्साह छातापुर. प्रखंड के झखाड़गढ़ पंचायत स्थित शिवनी घाट के समीप पौषी पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित मेला के दूसरे दिन लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा. सुरसर नदी के कछार पर लगे मेला देखने के लिए लोगों का उत्साह भीषण ठंड पर भारी पड़ रहा था. मेला स्थल पर कोशी महारानी मंदिर में स्थापित कोशी मैया, श्रीगणेश एवं हनुमान जी की प्रतिमा दर्शन व नमन करने हेतु श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. इधर भव्य रूप से लगे मेला में पहुंचे लोग विविध व्ययंजनों का लुत्फ उठाने में व्यस्त दिखे. भीड़ में खासकर महिलाओं और बच्चों में मेला देखने की उत्सुकता चरम पर दिखी. मेला में बच्चों के लिए मनोरंजन के कई साधन उपलब्ध था. वहीं महिलाओं के लिए मीना बाजार सहित सौंदर्य प्रसाधन की दर्जनों दुकानें सजी हुई थी. सार्वजनिक पौषी पूर्णिमा मेला कमेटी के सदस्य मेला में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सजग बने हुए थे. पश्चिमी भाग से लोगों के मेला आने जाने हेतु कमेटी द्वारा सुरसर नदी पर अलग-अलग दो चचरी का निर्माण कराया गया था. व्यवस्थापक सह उपमुखिया बिनोद कुमार सिंह ने बताया कि कई दशक से पौषी पूर्णिमा के अवसर पर यहां मेला का आयोजन होता आया है. इलाके वासियों के बीच बढ़ते उत्साह के कारण पांच वर्ष पूर्व नदी के कछार पर कोशी महारानी मंदिर का निर्माण कराया गया. दो दिवसीय मेला व पूजनोत्सव के अलावे रात्रिकाल सांस्कृतिक कार्यक्रम व नाटक के मंचन में काफी संख्या में लोग जुट रहे हैं. शनिवार की रात राखी का रिश्ता नामक नाटक का मंचन किया गया. वहीं रविवार की रात कफन की कसम नामक नाटक की प्रस्तुति दी गयी. आयोजन को सफल बनाने में सार्वजनिक पौषी पूर्णिमा मेला शिवनी घाट झखाड़गढ़ के अध्यक्ष बिंदेश्वरी प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष विरेंद्र प्रसाद सिंह, कोषाध्यक्ष शिवनंदन सिंह, उप कोषाध्यक्ष नित्यानंद सिंह, सचिव शिवनारायण सिंह, उप सचिव जयप्रकाश सिंह, संयोजक जगमोहन पासवान, व्यवस्थापक बिनोद कुमार सिंह, नीतीश कुमार, रजनीश कुमार, सोनू कुमार, कृष्ण कुमार, रूपेश कुमार मंडल, निर्मल कुमार, गुलाबचंद सिंह, पंकज कुमार सहित स्थानीय लोगों की सराहनीय भूमिका रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन