ePaper

राज्यपाल से सम्मानित हुए छातापुर के छात्र सोना राज सुधांशु

Updated at : 21 Mar 2025 6:49 PM (IST)
विज्ञापन
राज्यपाल से सम्मानित हुए छातापुर के छात्र सोना राज सुधांशु

सम्मान पाकर हर्षित छात्र सोना राज सुधांशु ने बताया कि वे सिविल सर्विस के लिए लगातार अध्ययनरत हैं

विज्ञापन

छातापुर. मुख्यालय पंचायत वार्ड संख्या 12 हाईस्कूल चौक निवासी छात्र सोना राज सुधांशु को राज्यपाल द्वारा गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया है. सुधांशु को यह मेडल सामाजिक विज्ञान संकाय में सर्वोत्तम स्नातकोत्तर के लिए दिया गया. दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय गया में गुरुवार को आयोजित चतुर्थ दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के द्वारा गोल्ड मेडल पहनाकर प्रमाण पत्र दिया गया. मध्य विद्यालय छातापुर की एचएम कुशुमकला कुमारी व किसान ललन मेहता के पुत्र सुधांशु ने यह सम्मान पाकर छातापुर का मान बढ़ाया है और यहां के लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. सम्मान पाकर हर्षित छात्र सोना राज सुधांशु ने बताया कि वे सिविल सर्विस के लिए लगातार अध्ययनरत हैं. सत्र 2019-21 में प्राप्तांक में टॉपर रहने पर उन्हें गोल्ड मेडल मिला है. गोल्ड मेडलिस्ट बनने से सिविल सर्विसेज की तैयारी के प्रति उनकी जिज्ञासा और बढ़ेगी. बताया कि इससे पूर्व उन्हें विश्वविद्यालय में 2020 में साहित्य सम्मान भी मिल चुका है. 2013 में स्नातक में भी वे गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. बताया कि सिविल सर्विस में जाने के लिए बचपन से ही उनमें ललक है. सफलता के लिए वे लगातार परिश्रम कर रहे हैं. जब तक सफलता नहीं मिलती है, तब तक उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा. इधर सुधांशु को गोल्ड मेडल का सम्मान मिलने से माता-पिता के अलावे परिवार के लोग हर्षित हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन