सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

Published by : RAJEEV KUMAR JHA Updated At : 12 Feb 2026 7:13 PM

विज्ञापन

मेला से लौटने के क्रम में हुआ हादसा

विज्ञापन

– मेला से लौटने के क्रम में हुआ हादसा छातापुर. थाना क्षेत्र के लालजी चौक और सुखाय चौक के बीच बुधवार की रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक 18 वर्षीय राजा कुमार भीमपुर थानाक्षेत्र के बेलागंज निवासी लक्ष्मण मुखिया का पुत्र बताया जा रहा है. मृतक अपने दोस्तों के साथ महद्दीपुर मेला से वापस घर लौट रहा था. दुर्घटना की सूचना के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची. प्रत्यक्षदर्शियों से आवश्यक पूछताछ की. जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुपौल भेज दिया. स्थल पर मौजूद बेलागंज निवासी युवक राजकुमार ने पुलिस को बताया कि वह अपने भाई के साढु की बाइक लेकर अन्य साथियों के साथ महद्दीपुर मेला घूमने गया था. मृतक राजा ही उसका बाइक चला रहा था. वह पीछे बैठा हुआ था. मेला से लौटने के क्रम में तेज रफ्तार के कारण बाइक असंतुलित होकर हाइवे पर गिर गया. राजकुमार ने बताया कि बाइक गिरने के बाद वह हाइवे किनारे झाड़ी में फेंका गया. लेकिन बाइक फिसलकर सड़क किनारे रखे नाद से जा टकराया और सिर में गंभीर चोट के कारण राजा की मौके पर ही मौत हो गई. कई प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज रफ्तार के कारण ही यह हादसा हुआ है. इस संदर्भ में थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम में भेजा गया है. मृतक के परिजन से आवेदन मिलने पर उस आलोक में कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन