बिहार पेंशनर समाज की बैठक, संगठन मजबूती पर किया गया विचार

Updated:
विज्ञापन
बिहार पेंशनर समाज की बैठक, संगठन मजबूती पर किया गया विचार

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने केन्द्र एवं राज्य सरकार की पेंशनर विरोधी कार्य पर असंतोष जाहिर किया

विज्ञापन

सुपौल. बिहार पेंशनर समाज पटना का पूर्व राज्याध्यक्ष स्व कुमार साहब के पुण्यतिथि तिथि के मौके पर बिहार पेंशनर समाज जिला शाखा सुपौल की मासिक बैठक माध्यमिक शिक्षक संघ भवन में उप सभापति बिमलानन्द झा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. बैठक में जिला पेंशनर समाज के उत्तरोत्तर विकास के लिए नये सेवानिवृत्त कर्मियों को सदस्य बनाने, पेंशनर भवन निर्माण एवं 26 मार्च 2025 को पटना में वार्षिक आम सभा में भाग लेने पर गंभीर विचार विमर्श किया गया. बैठक में उपस्थित सदस्यों ने केन्द्र एवं राज्य सरकार की पेंशनर विरोधी कार्य पर असंतोष जाहिर किया. बैठक में सर्वसम्मति से केन्द्र एवं राज्य सरकार से कोरोना काल में काटी गई तीन किस्त 18 महीने का महंगाई भत्ता का एक मुस्त भुगतान करने, पेंशनर एवं वरीय नागरिकों को भारत में कहीं जाने आने के लिए मिल रहे ट्रेन किराया में 50 प्रतिशत छूट को तुरंत बहाल करने, आयुष्मान कार्ड निर्गत में 70 वर्ष सीमा को 60 वर्ष करने, मूल पेंशन जोड़ने की 20 वर्षों की सीमा को 05 वर्ष करने एवं पुरानी पेंशन को तुरंत लागू करने अन्यथा सांसदो, विधायकों को मिल रहे गैरसंवैधानिक पेंशन को बन्द करने की मांग केन्द्र एवं राज्य सरकार से की. माधव प्रसाद सिंह जिला सचिव ने आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार अपने पारित बजट का हवाला देकर कार्यरत केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन भत्ता भुगतान में खर्च कुल राशि से अधिक पेंशनभोगियों के वेतन भत्ता भुगतान पर अधिक राशि खर्च होने का बयान झूठा एवं निन्दनीय है. केंद्र सरकार पेंशन भोगियों के खिलाफ आम जनता में नफरत पैदा करना चाहती है. अंत में पुण्यतिथि तिथि के अवसर पर पूर्व राज्याध्यक्ष स्व कुमार के तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया. मौके पर सीताराम यादव, सत्य नारायण चौधरी, किशोर कुमार पाठक, विन्देश्वरी यादव, गंगा चौधरी, सुनील कुमार सिंह, केडी सिंह, खगेश्वर यादव, राम अलेख ठाकुर, राम अयोध्या साह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन