ePaper

Bihar: सुपौल में गड्ढे से 2 बच्चों का शव बरामद, हत्या की आशंका

Updated at : 12 Jun 2024 12:56 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar: सुपौल में गड्ढे से 2 बच्चों का शव बरामद, हत्या की आशंका

Bihar: बिहार के सुपौल के सदर थाना क्षेत्र के सुखपुर वार्ड 13 स्थित आम के बगीचे में बने गड्ढे से बुधवार को 2 बच्चों का शव मिला है. दोनों बच्चे मंगलवार से लापता थे.

विज्ञापन

Bihar: सुपौल. बिहार के सुपौल के सदर थाना क्षेत्र के सुखपुर वार्ड 13 स्थित आम के बगीचे में बने गड्ढे से बुधवार को 2 बच्चों का शव मिला है. शव देखकर हत्या की आशंका प्रकट की जा रही है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. मामले की जांच की जा रही है.

मंगलवार से लापता थे दोनों बच्चे

बताया जा रहा है कि सदर थाना क्षेत्र के सुखपुर वार्ड 13 से मंगलवार दोपहर से ही दोनों बच्चे लापता थे. आम के बगीचे में बुधवार सुबह दोनों बच्चों का शव बरामद किया गया है. शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. दोनों मृतक बच्चे एक ही वार्ड के दो अलग-अलग परिवार से है. मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के सुखपुर वार्ड 14 निवासी लक्ष्मण महतो के 10 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार एवं सुखपुर वार्ड 14 निवासी मकसूदन राम की 12 वर्षीय पुत्री सोनी कुमारी के रूप में हुई है.

Also Read: Bihar Weather: बिहार में फिलहाल गर्मी से राहत नहीं, जाने कब देगा मॉनसून दस्तक

पुलिस हर बिंदू पर कर रही जांच

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेजा. सदर थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि आम के बगीचे में बने गड्ढे से दो बच्चों का शव मिला है. परिजनों ने मंगलवार की देर रात सूचना दी कि बकरी चराने घर से दोनों बच्चे निकले थे, लेकिन दोनों नहीं मिल रहे हैं, जबकि बकरी घर लौटकर आ गई थी. ऐसी चर्चा है कि बकरी चराने के दौरान पैर फिसलने से दोनों बच्चे गड्ढे में डूब गए होंगे. हालांकि पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच में जुट गई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल लाया.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन