बेलही सड़क जर्जर, हादसे की बनी रहती है आशंका

Updated at : 15 Mar 2026 6:34 PM (IST)
विज्ञापन
बेलही सड़क जर्जर, हादसे की बनी रहती है आशंका

बरसात के समय स्थिति और भी खराब हो जाती है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है

विज्ञापन

निर्मली. निर्मली से मरौना प्रखंड जाने वाली बेलही मुख्य सड़क मार्ग की स्थिति काफी जर्जर हो गई है. सड़क पर गड्ढे और टूटी हुई सतह के कारण बाइक सवार सहित अन्य वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बरसात के समय स्थिति और भी खराब हो जाती है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. स्थानीय शिव कुमार यादव, दिनेश यादव, अभिषेक कुमार, रंजीत कुमार ने बताया कि लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं होने के कारण रोजाना आने-जाने वाले लोगों को काफी दिक्कत होती है. खासकर बाइक और छोटे वाहनों के लिए इस मार्ग से गुजरना जोखिम भरा हो गया है. मरौना प्रखंड की बीडीओ रचना भारतीय ने बताया कि सड़क की जर्जर स्थिति को लेकर विभागीय अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है. उन्होंने कहा कि समस्या के समाधान के लिए आवश्यक पहल की जा रही है. ताकि जल्द ही लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सके.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन