ePaper

बीडीओ ने छठ घाटों का किया निरीक्षण

Updated at : 22 Oct 2025 6:00 PM (IST)
विज्ञापन
बीडीओ ने छठ घाटों का किया निरीक्षण

छठ घाटों की साफ-सफाई को लेकर स्वच्छता कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है

विज्ञापन

सरायगढ़. लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर घाटों की साफ-सफाई का काम जारी है. मंगलवार को बीडीओ अच्युतानंद, सीओ धीरज कुमार और थानाध्यक्ष संजय दास ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया. बीडीओ ने बताया कि कोसी नदी के किनारे भपटियाही से लेकर लौकहा, सिमरी, कोढली, भपटियाही, सरायगढ तक विभिन्न जगहों पर छठ घाट बनाया जाएगा. इसको लेकर निरीक्षण किया गया है. छठ घाटों की साफ-सफाई को लेकर स्वच्छता कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है. बताया कि कोसी नदी के अधिक पानी वाले जगहों पर बेरिकेडिंग की जाएगी. इसके अलावा गोताखोरों की तैनाती की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन