ePaper

आठ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास, आरोपित गिरफ्तार

Updated at : 18 Apr 2025 6:08 PM (IST)
विज्ञापन
आठ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास, आरोपित गिरफ्तार

पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस मामले की कर रही छानबीन

विज्ञापन

– पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस मामले की कर रही छानबीन वीरपुर. भीमनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आयी है. जहां 45 वर्षीय एक व्यक्ति ने आठ वर्षीय नाबालिग लड़की को चॉकलेट और बिस्किट के नाम पर बहला फुसलाकर अपने दुकान पर ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया. इसके बाद लड़की की दूसरी बहन के चिल्लाने के बाद स्थानीय लोग जमा हुए और मौके से उक्त व्यक्ति को पकड़ लिया, जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने उक्त व्यक्ति को पकड़ कर थाना ले आयी. घटना गुरुवार दोपहर की बतायी जा रही है. घटना के 24 घंटे बाद भी स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है. पीड़ित बच्ची के पिता ने भीमनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है है. जानकारी के बाद एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार गुरुवार की देर शाम भीमनगर थाना पहुंचे और थानाध्यक्ष से पूरे घटना की जानकारी ली. पीड़ित पक्ष से बात की और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया. आवेदन में कहा गया है कि गुरुवार की दोपहर नाबालिग बच्ची स्कूल से घर लौट रही थी. इसी क्रम में बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के 12 वीं और 15 वीं बटालियन के मुख्य द्वार के समीप पहुंची तो उक्त आरोपित ने बच्ची को पकड़कर चॉकलेट और बिस्किट देने के बहाने अपने दुकानदार पर ले गया. जहां बच्ची का हाथ और पैर बांधकर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा. एसडीपीओ ने बताया कि घटना की जानकारी ली गई है. पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है. भीमनगर थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि दिए गए आवेदन के आलोक में भीमनगर थाना कांड संख्या 25/2025 के तहत सुसंगत धारा 64/63 बीएनएस 2023 और 8/12 पोक्सो एक्ट 2012 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन