अपराध: गृह स्वामी को बंधक बना हथियारबंद बदमाशों ने 25 लाख मूल्य के जेवरात लूट हुआ फरार

बाउंड्री फांदकर उनके घर में प्रवेश किया और बाहर से कमरे के दरवाजा को बंद कर दिया.
राघोपुर थाना क्षेत्र के धरहरा पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 9 में बुधवार की देर रात्रि अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया. जहां अपराधियों ने गृहस्वामी को हथियार के बल पर बंधक बनाकर करीब 25 लाख रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर लिया. करीब चार से पांच की संख्या में आये अपराधियों ने आने के साथ ही गृहस्वामी को कमरे में बंद कर दिया. इत्मीनान से लूट की घटना को अंजाम दिया. वहीं, अपराधियों के जाने के बाद गृहस्वामी ने पुलिस को फोन किया और आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी. घटना के बाद पीड़ित थाना क्षेत्र के धरहारा वार्ड नंबर 09 निवासी सुभाष कुमार यादव ने राघोपुर थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज करवाया. थाना को दिए आवेदन में बताया गया है कि बुधवार की देर रात्रि वे लोग अपने घरों में सो रहे थे. इसी बीच कुछ अज्ञात अपराधी ने बाउंड्री फांदकर उनके घर में प्रवेश किया और बाहर से कमरे के दरवाजा को बंद कर दिया. जिसके बाद इत्मीनान ने करीब 25 लाख रुपये के जेवरात और नकदी लूट लिया. घटना को लेकर जानकारी देते गृहस्वामी ने बताया कि खटखट की आवाज होने और जब उन्होंने खिड़की से झांका तो देखा कि चार से पांच अपराधी मुंह पर गमछा बांधे हुए और हथियार के साथ खड़े थे. जैसे ही उन्होंने खिड़की से झांका तो अपराधियों ने उनकी ओर हथियार दिखाते हुए धमकी दिया अंदर ही रहो, नहीं तो जान से मार देंगे. इसके बाद वे लोग सहम कर अंदर ही बंद रहे. बताया कि इस दौरान अपराधियों ने सभी कमरों के ताले बारी-बारी से तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया और गोदरेज का लॉकर, ट्रंक, दीवान सेट और पलंग के बॉक्स को तोड़ डाला. बताया कि अपराधियों ने उनके छोटे भाई प्रमोद कुमार, जो पेशे से डॉक्टर हैं. पिछले वर्ष उनकी शादी हुई थी, उनकी पत्नी का सारा जेवरात लूट लिया. आवेदन अनुसार लूटे गए सामानों में करीब 10 भरी सोने का कंगन, हार, झुमके, अंगूठी, 60 से 70 भरी चांदी की बड़ी थाली, पायल सहित 10 हजार रुपये एवं डॉक्टर के मां के अलमारी से आठ-आठ आना की तीन अंगूठी, मंगल सूत्र, पायल आदि समान शामिल है. पीड़ित ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी सारा सामान लेकर फरार हो गए. अपराधियों के जाने के घंटों बाद, परिवार ने किसी तरह पिताजी को आवाज दी. जिन्होंने बाहर से बंद कमरे का दरवाजा खोला. इसके बाद उनलोगों ने तत्काल घटना की सूचना राघोपुर पुलिस को दिया. वहीं, मामले में थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि पुलिस ने घटना स्थल पर जाकर मामले की छानबीन करने के बाद अनुसंधान शुरू कर दिया है. पीड़ित द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर अग्रेतर कार्यवाही की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




