157 लीटर नेपाली शराब के साथ अररिया का एक तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

थाना पुलिस ने रविवार को दिवा गश्ती के दौरान वाहन चेकिंग के क्रम में बाइक पर लदे 157 लीटर दिलवाले सोफिया नेपाली शराब बरामद किया है.

विज्ञापन

छातापुर. थाना पुलिस ने रविवार को दिवा गश्ती के दौरान वाहन चेकिंग के क्रम में बाइक पर लदे 157 लीटर दिलवाले सोफिया नेपाली शराब बरामद किया है. कार्रवाई के दौरान पुलिस को मौके से तस्कर को भी गिरफ्तार करने में भी सफलता मिली है. पुलिस ने मामले में पुअनि मनोज पासवान के बयान पर थाना कांड 19/26 दर्ज कर तस्कर को न्यायिक हिरासत के लिए सुपौल भेज दिया. थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने बताया कि पुअनि मनोज पासवान सशस्त्र बलों के साथ चुन्नी पेट्रोल पंप के समीप वाहन चेकिंग कर रहे थे. इस क्रम में सूचना मिली कि गिरिधरपट्टी की ओर से शराब की खेप छातापुर की ओर लाई जा रही है. पुलिस जब उस दिशा में बढ़ी तो चुन्नी वार्ड तीन स्थित ब्राह्मण टोला के समीप पक्की सड़क के रास्ते पल्सर बाइक पर तीन बोरी लादे एक युवक आ रहा था. बाइक को रोककर तलाशी व पूछताछ की गयी. इस क्रम में भागने का प्रयास कर रहे चालक को धर दबोचा गया. तलाशी लेने पर तीन बोरी में 300 एमएल की 524 बोतल यानी कुल मात्रा 157.20 लीटर दिलवाले सोफिया नेपाली शराब पायी गयी. हिरासत में लिये गये युवक ने पूछने पर अपना नाम रौशन कुमार, रामघाट, थाना नरपतगंज जिला अररिया बताया है. बरामद शराब को विधिवत जब्त करते हुए प्राथमिकी दर्ज की गयी है. वहीं हिरासत में लिये गये युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन