शांति वातावरण में ईद व रामनवमी मनाने की अपील

Updated:
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विभाष कुमार ने की

विज्ञापन

त्रिवेणीगंज. थाना परिसर में शनिवार को आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की एक बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विभाष कुमार ने की. बैठक के दौरान प्रशासनिक पदाधिकारियों ने ईद की नमाज के आयोजन स्थल, नमाज के समय यातायात व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था व रामनवमी जुलूस के संभावित मार्गों को लेकर विस्तार से चर्चा की. साथ ही जुलूस के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, भीड़ नियंत्रण एवं संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती को लेकर भी रणनीति बनाई गई. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विभाष कुमार ने उपस्थित लोगों से आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ पर्व मनाने की अपील करते हुए कहा कि दोनों त्योहार सामाजिक एकता और आपसी विश्वास के प्रतीक हैं. उन्होंने कहा कि यदि सोशल मीडिया पर किसी प्रकार की भ्रामक पोस्ट, अफवाह या तनाव फैलाने वाली सूचना मिलती है तो तुरंत पुलिस प्रशासन को अवगत कराएं. प्रशासन द्वारा सोशल मीडिया गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी. वहीं थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने स्पष्ट किया कि किसी भी धार्मिक जुलूस में डीजे के उपयोग पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा. जुलूस निकालने से पूर्व संबंधित समिति को प्रशासन से विधिवत लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा. बैठक में सज्जन कुमार संत, भूमनेश्वरी साह, बोधि यादव, जहांगीर आलम, उमा गुप्ता, जयनारायण यादव, अनिल यादव, शंभु कुमार सुमन, शत्रुघ्न प्रसाद चौधरी, अशोक यादव, विवेक चौधरी, मिथिलेश यादव, मनोज कुमार सहित अन्य शांति समिति के सदस्य मौजूद रहे.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन