डिग्री कॉलेज की मान्यता मिलने के बाद संचालन की तैयारी शुरू
Published by : VINOD RAO Updated At : 01 Jun 2026 7:03 PM
नव नियुक्त प्राचार्य द्वारा बीते दिनों सुरपत सिंह उच्च प्लस टू विद्यालय पहुंच कर वर्ग संचालन के लिए उपलब्ध सुविधा व संसाधनों का जायजा लिया. उन्होंने आवश्यक्ताओं के मद्देनजर विद्यालय के एचएम गुरुचरण पासवान से विमर्श किया.
छातापुरमुख्यालय स्थित सुरपत सिंह उच्च प्लस टू विद्यालय को डिग्री कॉलेज की मान्यता मिलने के बाद प्रबंधन ने वर्ग संचालन के लिए तैयारी शुरू कर दी है. 13 जून से छात्रों का नामांकन आरंभ किया जाएगा. एक जुलाई से कला संकाय के छह विषयों के लिए पढ़ाई शुरू हो जाएगी. डिग्री कॉलेज के लिए प्राचार्य के रूप में एलएन कॉलेज वीरपुर के व्याख्याता अरशद की प्रतिनियुक्ति की गई है. नव नियुक्त प्राचार्य ने बीते दिनों सुरपत सिंह उच्च प्लस टू विद्यालय पहुंचकर वर्ग संचालन के लिए उपलब्ध सुविधा व संसाधनों का जायजा लिया. उन्होंने आवश्यकताओं के मद्देनजर विद्यालय के एचएम गुरुचरण पासवान से विमर्श किया.
13 जून से नामांकन प्रारंभ
डिग्री कॉलेज के प्राचार्य अरशद ने बताया कि अप्लाई के लिए डिग्री कॉलेज का पोर्टल खुला हुआ है. इच्छुक छात्र-छात्राएं नामांकन के लिए अप्लाई कर सकते हैं. 13 जून से नामांकन प्रारंभ किया जाएगा. वर्ग संचालन के लिए कक्ष, चेंबर, स्टाफ रूम, शौचालय सहित अन्य बेसिक सुविधाएं और संसाधन उपलब्ध कराने के लिए विद्यालय के एचएम से आग्रह किया गया है. उन्होंने बताया कि पठन-पाठन के लिए अभी शिक्षक एवं स्टाफ उपलब्ध नहीं कराए गए हैं. पहले चरण में कला संकाय के छह विषयों के लिए यहां पढ़ाई होगी. छह विषयों में हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, राजनीति शास्त्र, समाज विज्ञान आदि विषय शामिल हैं.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










