पुरुषोत्तम मास में अखंड रामायण पाठ का आयोजन, भक्ति और सद्भावना का संदेश

अखंड रामायण पाठ के माध्यम से देश, समाज और शहर की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की गई.
– 24 घंटे तक चला अखंड पाठ, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लिया भागसुपौल
पुरुषोत्तम मास (अधिमास) के पावन अवसर पर श्री श्याम नारायणी परिवार, सुपौल के तत्वावधान में शहर एवं समाज में शांति, सद्भावना और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से 24 घंटे का अखंड रामायण पाठ राधा कृष्ण ठाकुरबाड़ी में आयोजित किया गया. यह धार्मिक आयोजन शनिवार को दोपहर 2 बजे शुरू हुआ और रविवार दोपहर 2 बजे संपन्न हुआ.धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पुरुषोत्तम मास भगवान श्री हरि विष्णु को समर्पित माना जाता है. इसी भावना के साथ आयोजित अखंड रामायण पाठ में शहर की बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाओं, पुरुषों एवं युवाओं ने भाग लेकर प्रभु श्रीराम के प्रति अपनी आस्था प्रकट की.
धार्मिक आयोजन समाज में संचार करते हैं सकारात्मक ऊर्जा
पूरे 24 घंटे तक अनवरत रूप से चले इस अखंड पाठ को सफल बनाने में श्री श्याम नारायणी परिवार के सदस्यों ने तन, मन और धन से सहयोग किया. आयोजन के दौरान भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा तथा श्रद्धालु रामायण पाठ, भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना में तल्लीन रहे. आयोजकों ने बताया कि इस तरह के धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं. लोगों के बीच आपसी प्रेम, भाईचारा तथा सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं. अखंड रामायण पाठ के माध्यम से देश, समाज और शहर की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की गई. कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं ने प्रभु श्रीराम से समाज में शांति, सद्भाव और मानव कल्याण की प्रार्थना की. आयोजन की सफलता को लेकर श्रद्धालुओं और आयोजकों में विशेष उत्साह देखा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार झा
राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










