कैमूर: मोहनियां में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में मारपीट और पथराव, एक घायल

Updated:
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

कैमूर के मोहनियां में बच्चों के बीच हुआ पुराना विवाद शुक्रवार शाम को हिंसक हो गया। दो पक्षों के परिजनों के बीच मारपीट और पथराव की घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और मामले की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Kaimur News: स्थानीय थाना के पीछे शुक्रवार की शाम बच्चों के बीच हुए पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के परिजनों के बीच जमकर मारपीट और पथराव हो गया. घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए घायल को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया.

एक व्यक्ति घायल, अस्पताल में कराया गया इलाज

घायल की पहचान वार्ड संख्या-12 निवासी लाल बाबू, पिता संतोष पासवान, के रूप में हुई है. अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस उन्हें अपने साथ थाना ले गई.

बच्चों के विवाद से बढ़ा मामला

जानकारी के अनुसार गुरुवार को मोहल्ले के बच्चों के बीच खेल के दौरान विवाद हुआ था. इसी पुराने विवाद को लेकर शुक्रवार की शाम दोनों पक्षों के परिजनों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट और पथराव में बदल गई.

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति

घटना की सूचना मिलते ही मोहनियां थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने दोनों पक्षों को खदेड़कर हालात पर काबू पाया और स्थिति को शांत कराया. घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.

जांच में जुटी पुलिस

मोहनियां थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट और पथराव हुआ था. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया है. पूरे मामले की जांच की जा रही है.


विज्ञापन
Vinod Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Vinod Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन