Bihar Government Development Plan: बिहार के 54 शहरों के लिए खर्च किए जायेंगे 968 करोड़, क्या आपका जिला भी है शामिल

Updated:
विज्ञापन
सम्राट चौधरी, मुख्यमंत्री

सम्राट चौधरी, मुख्यमंत्री

Bihar Government Development Plan: बिहार के 54 शहरों के विकास के लिए राज्य सरकार 968 करोड़ रुपये खर्च करेगी. इनमें पटना, गयाजी समेत अन्य जिलों के शहर शामिल हैं. यहां पर मार्च 2027 तक योजनाओं को पूरा करने का लक्ष्य है.

विज्ञापन

Bihar Government Development Plan: बिहार के 54 शहरों पर लगभग 968 करोड़ रुपये खर्च किए जायेंगे. फिलहाल इन शहरों के लिए 320 करोड़ आवंटित किए गए हैं. ये रुपये सभी 54 शहरों के विकास पर खर्च किए जायेंगे. इसे लेकर हरी झंडी दे दी गई है. बताया जा रहा है कि विभाग के स्थानीय क्षेत्र विकास अभिकरण के तहत मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत योजनाओं को पूरा किया जाएगा.

बुनियादी सुविधाओं को किया जाएगा विकसित

जानकारी के मुताबिक, बिहार के 54 शहरों में बुनियादी सुविधाओं को विकसित और मजबूत किया जाएगा. इन शहरों के विधायक और एमएलसी की ओर से अनुशंसित योजनाओं को इंप्लीमेंट किया जाएगा. शहरों में गली-मोहल्ले की सड़कें, पानी की व्यवस्था, नाले, पार्क, फुटपाथ, सड़कें समेत अन्य बुनियादी योजनाओं को विकसित किए जाने की प्लानिंग है.

विधायक-एमएलसी कर सकते हैं अनुशांसा

सभी 54 शहरों में इन योजनाओं को अगले साल यानी कि साल 2027 के मार्च तक पूरा करने का टारगेट सेट किया गया है. इतना ही नहीं, संबंधित शहरों के विधायक या फिर एमएलसी 4 करोड़ रुपये तक की अनुशंसा कर सकते हैं. मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत ये अनुशंसा की जा सकती है. विभाग की तरफ से 54 शहरों के लिए अलग-अलग 45 योजनाओं को मंजूर किया गया है.

45 योजनाओं में ये हैं शामिल

जानकारी के मुताबिक, 45 योजनाओं में गली-मोहल्लों को डेवलप करने पर खास जोर दिया गया है. मुख्य रूप से सड़कों को डेवलप किए जाने पर फोकस किया गया है. छोटी और मध्यम लंबाई वाली सड़कें, रोड कनेक्टिविटी और गलियों के पक्कीकरण का भी काम किया जाएगा.

इसके साथ ही कहीं भी पानी जमने की परेशानी ना हो, इसके लिए निकासी और साफ सफाई की भी व्यवस्था की जाएगी. इसके अलावा पानी की व्यवस्था हैंडपंप, नलकूप, पाइपलाइन की व्यवस्था , स्ट्रीट लाइट, छोटे-छोटे पार्क और टॉयलेट की भी व्यवस्था की जाएगी.

ये सभी 54 शहर हैं शामिल

सभी 54 शहरों में जिसे शामिल किया गया है, उनमें पटना, किशनगंज, गयाजी, दानापुर, पकड़ीदयाल, बिहारशरीफ, हिलसा, रोसड़ा, आरा, शेखपुरा, जगदीशपुर, अररिया, सासाराम, सीवान, विक्रमगंज, शेरघाटी, मुजफ्फरपुर, शिवहर, हाजीपुर, महनार, मोतिहारी, बेतिया, लखीसराय, बगहा, सोनपुर, खगड़िया, सीतामढ़ी, पुपरी, भागलपुर, नवगछिया, मधुबनी, झंझारपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, बेनीपुर, पूर्णिया, बनमनखी, कटिहार, बारसोई, बेगूसराय, बखरी, छपरा, बक्सर, कैमूर, नवादा, औरंगाबाद, अरवल, गोपालगंज, बांका, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, मुंगेर, जमुई है.

Also Read:बिहार शिक्षक ट्रांसफर में जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2 दिन में 22 हजार आवेदन, शिक्षा मंत्री ने बताए नए नियम


विज्ञापन
प्रीति दयाल

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन