बिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गए, अब ये महिला IPS संभालेंगी पुलिस की कमान, जानें कौन हैं

Updated:
विज्ञापन

IPS प्रीता वर्मा की तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar DGP News: बिहार पुलिस की कमान फिलहाल एक वरिष्ठ महिला IPS अधिकारी के हाथों में रहेगी. गृह विभाग ने DGP की गैरमौजूदगी में अतिरिक्त प्रभार को लेकर आदेश जारी कर दिया है. यह व्यवस्था 5 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगी.

विज्ञापन

Bihar DGP News: बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार 21 दिनों के अवकाश पर चले गए हैं. गृह विभाग ने मंगलवार, 15 सितंबर को इस संबंध में अधिसूचना जारी की है. उनकी गैरमौजूदगी में 1991 बैच की IPS अधिकारी प्रीता वर्मा को बिहार DGP का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

विज्ञापन

15 सितंबर से 5 अक्टूबर तक छुट्टी

गृह विभाग की अधिसूचना के अनुसार, विनय कुमार को अपरिहार्य निजी और स्वास्थ्य संबंधी कारणों से छुट्टी मंजूर की गई है. उनका अवकाश 15 सितंबर 2026 से 5 अक्टूबर 2026 तक रहेगा.

इस दौरान पुलिस महानिदेशक के पद से जुड़े सभी प्रमुख दायित्व प्रीता वर्मा संभालेंगी. उनकी जिम्मेदारी DGP विनय कुमार के वापस लौटने तक प्रभावी रहेगी.

प्रीता वर्मा के पास रहेगा अतिरिक्त प्रभार

प्रीता वर्मा बिहार कैडर की 1991 बैच की वरिष्ठ IPS अधिकारी हैं. वह फिलहाल महानिदेशक-सह-महासमादेष्टा, गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं के पद पर कार्यरत हैं.

अब उन्हें अपने मौजूदा पद के साथ बिहार पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है. यानी DGP की अनुपस्थिति में पुलिस मुख्यालय से जुड़े अहम फैसलों और जिम्मेदारियों की निगरानी वही करेंगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

गृह विभाग की आरक्षी शाखा की ओर से जारी आदेश में विनय कुमार को अखिल भारतीय सेवा (छुट्टी) नियमावली, 1955 के नियम 10, 11 और 20 के तहत 21 दिनों का उपार्जित अवकाश स्वीकृत किया गया है.


गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना
गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

अधिसूचना में क्या कहा गया है?

अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि उनके अवकाश की अवधि में बिहार के पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार प्रीता वर्मा के पास रहेगा. DGP के वापस लौटने के बाद यह अतिरिक्त जिम्मेदारी समाप्त हो जाएगी.

Also Read: मखाना, मेडिकल कॉलेज और विष्णुपद कॉरिडोर पर फैसला, 366 पदों पर होगी नियुक्ति, सम्राट कैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर

Also Read: बिहार में बसेंगे नए शहर, ग्रीनफील्ड टाउनशिप को मिलेगा आधुनिक लुक, अहमदाबाद की CEPT संस्था करेगी तकनीकी मदद

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन