कैमूर: रामगढ़ में शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान तेज, नशे की हालत में 5 गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
थाने में पकड़े गए आरोपित | Prabhat Khabar Network

थाने में पकड़े गए आरोपित | Prabhat Khabar Network

कैमूर जिले के रामगढ़ में शराबबंदी कानून को लेकर पुलिस का विशेष अभियान जारी है. शनिवार को गश्ती और छापेमारी के दौरान शराब के नशे में धुत 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन

Kaimur News: कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून का कड़ाई से पालन कराने के लिए पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है. शनिवार को संध्या गश्ती एवं छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से शराब के नशे में धुत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है.

नोनार और बंदीपुर गांव से हुई गिरफ्तारियां

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, संध्या गश्ती के दौरान नोनार गांव से तीन लोगों को पकड़ा गया, जिनकी पहचान:

  • रंजीत यादव (28 वर्ष, पिता: बिगन यादव)
  • संतोष यादव (32 वर्ष, पिता: कलेंद्र यादव)
  • बबन सिंह यादव (35 वर्ष, पिता: स्व. महेंद्र यादव) के रूप में हुई.

वहीं, छापेमारी अभियान के दौरान बंदीपुर गांव से दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया:

  • राजकुमार (35 वर्ष, पिता: स्व. सुलचन राम)
  • झब्बू उर्फ मो. फैयाज (35 वर्ष, पिता: जैनूर)

जांच में शराब सेवन की पुष्टि, होगी सख्त कार्रवाई

गिरफ्तारी के बाद पुलिस प्रशासन ने सभी आरोपियों का स्थानीय अस्पताल में चिकित्सीय परीक्षण (मेडिकल जांच) कराया, जहां डॉक्टरों द्वारा शराब के सेवन की पुष्टि की गई.

इसके बाद सभी के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए न्यायालय भेजा जा रहा है. रामगढ़ थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शराब के अवैध कारोबार और सेवन करने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी अनवरत जारी रहेगा.


विज्ञापन
Sanjay Jaiswal

लेखक के बारे में

By Sanjay Jaiswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन