कैमूर: बीईओ तेजस्विनी आनंद को दी गई भावभीनी विदाई, 16 माह के कार्यकाल की हुई सराहना

बिदाई समारोह में उपस्थित लोग | Prabhat Khabar Network
कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड मुख्यालय में प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी तेजस्विनी आनंद को भावभीनी विदाई दी गई. उनके 16 महीने के कार्यकाल में शिक्षा व्यवस्था में कई सकारात्मक सुधारों की सराहना की गई.
Kaimur News: कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी सभागार भवन में शुक्रवार को प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) तेजस्विनी आनंद के पदभार मुक्त होने पर एक भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया.
समारोह की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) ऋतुरंजन ने की, जबकि कार्यक्रम का संयोजन लेखापाल हिमांशु शेखर पांडेय ने किया. इस अवसर पर प्रखंड के सभी विभागीय कर्मी, शिक्षक, बीआरसी कर्मी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे.
16 माह के कार्यकाल में शिक्षा व्यवस्था में आया सुधार
समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि तेजस्विनी आनंद ने प्रखंड में लगभग 16 माह तक अपनी सेवाएं दीं. इस दौरान उन्होंने शिक्षा विभाग से जुड़े कार्यों को पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और समर्पण भाव से निष्पादित किया.
उनके कार्यकाल के दौरान विद्यालयों की नियमित मॉनिटरिंग, शिक्षकों की समय पर उपस्थिति, मध्याह्न भोजन योजना (MDM) तथा अन्य सरकारी शैक्षणिक योजनाओं के क्रियान्वयन में काफी सकारात्मक सुधार देखा गया. उपस्थित अधिकारियों व कर्मियों ने उनके सहयोगात्मक रवैये और मार्गदर्शन की सराहना की.
पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर किया गया सम्मानित
बीडीओ ऋतुरंजन ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि बीईओ तेजस्विनी आनंद ने कम समय में ही अपनी एक अलग और कार्यकुशल पहचान बनाई. उन्होंने ईमानदारी से सेवा करते हुए प्रखंड की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने का प्रयास किया.
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अधिकारियों एवं शिक्षकों ने तेजस्विनी आनंद को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. इस दौरान विदाई का माहौल अत्यंत भावुक नजर आया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










