पोखर में डूबने से 63 वर्षीय किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Published by : RAJEEV KUMAR JHA Updated At : 01 Jun 2026 6:32 PM

विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के आश्रितों को सरकारी सहायता अनुदान राशि दिलाने की मांग की है. थानाध्यक्ष युगल किशोर के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के सही कारणों का पता चल पायेगा.

विज्ञापन

छातापुर

राजेश्वरी थाना क्षेत्र के बैरिया गांव स्थित तालाब में सोमवार अपराह्न डूबने से एक वृद्ध किसान की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान बैरिया निवासी 63 वर्षीय नारायण मंडल के रूप में हुई है. बताया जाता है कि वृद्ध किसान खेत में मजदूरी कर घर लौटने के क्रम में उक्त पोखर में हाथ पैर धोने गये थे. इस दौरान पैर फिसल जाने से वे असंतुलित होकर वे गहरे पानी में चले गये. घटना की जानकारी के बाद परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पोखर से मृत अवस्था में उन्हें पानी से बाहर निकाला गया.

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुपौल भेजा

सूचना के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना से अवगत हुई. तत्पश्चात शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुपौल भेज दिया गया. पुलिस के द्वारा मामले की छानबीन की जा रही थी. इधर वृद्ध किसान व घर के मुखिया की असामयिक हुई मौत के बाद परिवार जनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना है. वहीं गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है. मृतक को पांच पुत्री और दो पुत्र है. चार पुत्रियों की शादी हो चुकी है. लोगों ने बताया कि नारायण मंडल काफी मेहनती लोग थे. घर परिवार के लिए उपार्जन की जिम्मेवारी उन्हीं के कंधे पर थी. ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के आश्रितों को सरकारी सहायता अनुदान राशि दिलाने की मांग की है. थानाध्यक्ष युगल किशोर के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के सही कारणों का पता चल पायेगा. परिजन से आवेदन मिलने पर उस आलोक में अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन