CWG 2026 Day 10: बॉक्सिंग में 10 खिलाड़ी फाइनल में, भारत के सामने कुल 13 मेडल जीतने का मौका

विज्ञापन
CWG 2026 (फोटो—एक्स)

CWG 2026 (फोटो—एक्स)

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने अब तक 23 पदक जीते हैं. 1 अगस्त को 13 मेडल इवेंट्स होंगे, जिनमें बॉक्सिंग और एथलेटिक्स में भारतीय खिलाड़ी गोल्ड जीतने के लिए उतरेंगे. जानें पूरा शेड्यूल और पदक की उम्मीदें.

विज्ञापन

Common Wealth Games, Glasgow 2026: भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में अब तक शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 23 पदक अपने नाम किए हैं. इनमें 5 गोल्ड, 12 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज शामिल हैं. अब सबकी नजरें गेम्स के 10वें दिन पर हैं, जहां भारतीय खिलाड़ियों के सामने पदकों की झड़ी लगाने का सुनहरा मौका होगा. 1 अगस्त को भारत के लिए 13 मेडल इवेंट होंगे, जबकि बॉक्सिंग में भारतीय मुक्केबाज गोल्ड जीतने के इरादे से रिंग में उतरेंगे.

बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल पर निगाहें

10वें दिन सबसे ज्यादा निगाहें बॉक्सिंग पर रहेंगी. भारत के सभी 10 मुक्केबाज पहले ही फाइनल में पहुंचकर कम से कम सिल्वर मेडल पक्का कर चुके हैं. अब वे गोल्ड जीतने के लिए उतरेंगे. दिन के पहले सत्र में प्रीति पवार, जैस्मीन लम्बोरिया और जदुमणि सिंह अपने-अपने फाइनल खेलेंगे, जबकि रात के सत्र में साक्षी चौधरी, प्रिया घंघास, अरुंधति चौधरी, लवलीना बोरगोहाईं, सचिन सिवाच, अंकुश पंघाल और नरेंद्र बरवाल गोल्ड के लिए चुनौती पेश करेंगे.

Also Read: CWG 2026: अस्मिता डे ने रचा इतिहास, जुडो में भारत को दिलाया पहला गोल्ड

एथलेटिक्स में भी मिल सकता है मेडल

एथलेटिक्स में भी भारत के पास कई पदक जीतने के मौके हैं. प्रवीण चित्रावेल और सेल्वा प्रभु तिरुमारण पुरुष ट्रिपल जंप फाइनल में उतरेंगे. प्रियंका गोस्वामी महिला 10,000 मीटर रेस वॉक में गोल्ड की दावेदार होंगी. वहीं देव मीणा और कुलदीप कुमार पोल वॉल्ट फाइनल में हिस्सा लेंगे. रात में गुलवीर सिंह पुरुष 5000 मीटर फाइनल और भारतीय मिक्स्ड 4x400 मीटर रिले टीम भी पदक के लिए दौड़ेगी. इसके अलावा पैरा एथलेटिक्स, ट्रैक साइक्लिंग, जूडो और बॉल्स में भी भारतीय खिलाड़ी चुनौती पेश करेंगे.

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का 1 अगस्त का शेड्यूल:

एथलेटिक्स

इवेंटखिलाड़ीसमय
पुरुष ट्रिपल जंप फाइनलप्रवीण चित्रवेल, सेल्वा प्रभु थिरुमारन2:40 PM
महिलाओं की 10,000 मीटर रेस वॉक फाइनलप्रियंका गोस्वामी, रवीना3:00 PM
पुरुष पोल वॉल्ट फाइनलदेव मीणा, कुलदीप कुमार11:35 PM
पुरुष 5000 मीटर फाइनलगुलवीर सिंह12:15 AM (2 अगस्त)
मिक्स्ड 4x400 मीटर रिले फाइनलराजेश रमेश, विशाल टीके, अंसा बाबू, नीरू पाठक, रशदीप कौर1:50 AM (2 अगस्त)

बाउल्स

इवेंटखिलाड़ीसमय
पुरुष पेयर्स सेक्शनल प्लेनवनीत सिंह, दिनेश कुमार vs इंग्लैंड3:50 PM
महिलाओं के सिंगल्स सेक्शनल प्लेनयनमोनी सैकिया vs ब्रिजेट हर्सेलमन10:20 PM
पुरुष पेयर्स सेमी-फाइनल(अगर क्वालीफाई करते हैं)11:45 PM

बॉक्सिंग

इवेंटखिलाड़ीसमय
महिलाओं की 54 किग्रा फाइनलप्रीति पवार vs स्कारलेट डेलगाडो3:30 PM
महिलाओं की 57 किग्रा फाइनलजैस्मिन लंबोरिया vs माइकेला वॉल्श3:45 PM
पुरुषों की 55 किग्रा फाइनलजादुमनी सिंह vs जे डिक्सन4:15 PM
महिलाओं की 51 किग्रा फाइनलसाक्षी चौधरी vs रूबी व्हाइट9:00 PM
महिलाओं की 60 किग्रा फाइनलप्रिया घंघास vs मैरी-बाथौल अल-अहमदीह9:15 PM
महिलाओं की 70 किग्रा फाइनलअरुंधति चौधरी vs चैंटेल रीड9:30 PM
महिलाओं की 75 किग्रा फाइनललवलीना बोरगोहेन vs एम्मा-सू ग्रीनट्री9:45 PM
पुरुषों का 60 किग्रा फाइनलसचिन सिवाच vs ट्राईअगेन न्डेवेलो10:00 PM
पुरुषों का 80 किग्रा फाइनलअंकुश पांगल vs डिमेजी शिट्टू10:15 PM
पुरुषों का +90 किग्रा फाइनलनरेंद्र बेरवाल vs डमार थॉमस10:30 PM

जूडो

इवेंटखिलाड़ीसमय
महिलाओं का 63 किग्रा राउंड ऑफ 16उन्नति शर्मा3:54 PM
पुरुषों का 90 किग्रा राउंड ऑफ 16करणजीत सिंह मान4:36 PM
महिलाओं का 63 किग्रा क्वार्टर-फाइनलउन्नति शर्मा (अगर क्वालीफाई)5:00 PM
पुरुषों का 81 किग्रा क्वार्टर-फाइनलहर्ष टोकस5:18 PM
महिलाओं का 70 किग्रा क्वार्टर-फाइनलइनुंगनबी टखेलम्बम5:30 PM
पुरुषों का 90 किग्रा क्वार्टर-फाइनलकरणजीत सिंह मान (अगर क्वालीफाई)5:36 PM
महिलाओं का 63 किग्रा फाइनलउन्नति शर्मा (अगर क्वालीफाई)9:00 PM
पुरुषों का 81 किग्रा फाइनलहर्ष टोकस (अगर क्वालीफाई)9:42 PM
महिलाओं का 70 किग्रा फाइनलइनुंगनबी टखेलम्बम (अगर क्वालीफाई)10:00 PM
पुरुषों का 90 किग्रा फाइनलकरणजीत सिंह मान (अगर क्वालीफाई)10:42 PM

पैरा एथलेटिक्स

इवेंटखिलाड़ीसमय
पुरुषों का शॉट पुट F57 फाइनलसोमन राणा, शुभम जुयाल2:35 PM
पुरुषों का 1500m T54 फाइनलरमेश षणमुगम2:50 PM

ट्रैक साइक्लिंग

इवेंटखिलाड़ीसमय
पुरुषों की स्प्रिंट क्वालिफाइंगडेविड, रोनाल्डो, रोजित2:30 PM
पुरुषों की स्प्रिंट 1/8 फाइनल(अगर क्वालीफाई)3:27 PM
पुरुषों की स्प्रिंट क्वार्टर-फाइनल(अगर क्वालीफाई)4:03 PM
पुरुषों की 10 किमी स्क्रैच क्वालिफाइंगहर्षवीर, दिनेश4:19 PM
पुरुषों की स्प्रिंट सेमी-फाइनल(अगर क्वालीफाई)7:38 PM
पुरुषों की स्प्रिंट फाइनल(अगर क्वालीफाई)10:02 PM
पुरुषों की 10 किमी स्क्रैच फाइनलहर्षवीर सिंह, दिनेश कुमार (अगर क्वालीफाई)10:50 PM

Also Read: नीरज को सिल्वर, यशवीर को ब्रॉन्ज; तेजस्विन ने डेकाथलन में दिलाया भारत को पहला मेडल


विज्ञापन

अभिजीत कुमार पत्रकारिता जगत में दो वर्षों का अनुभव रखने वाले युवा पत्रकार हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में कार्य किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के संपादन, लेखन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola