सरस्वती पूजा को लेकर प्रशासन सख्त, बाइकर्स पर रखी जायेगी विशेष नजर

Updated:
विज्ञापन

समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में मंगलवार को प्रभारी डीएम मो तारिक की अध्यक्षता में सरस्वती पूजा 2026 के अवसर पर जिला शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी.

विज्ञापन

सुपौल. समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में मंगलवार को प्रभारी डीएम मो तारिक की अध्यक्षता में सरस्वती पूजा 2026 के अवसर पर जिला शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में मनाने को लेकर व्यापक विचार-विमर्श किया गया. बैठक में सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं जिला शांति समिति के सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे. प्रभारी डीएम ने बताया कि इस वर्ष सरस्वती पूजा 23 जनवरी 2026 को मनाई जायेगी. उन्होंने पुलिस प्रशासन एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश देते हुए कहा कि पूजा के दौरान कानून-व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. पूजा के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. मूर्ति स्थापना के लिए लाइसेंस अनिवार्य होगा. पूजा स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी एवं रिकॉर्डिंग होगी. अश्लील गानों पर पूरी तरह रोक रहेगी. मूर्ति विसर्जन शाम 05 बजे तक करा लेना होगा. बाइकर्स पर विशेष निगरानी रखी जायेगी. विसर्जन के दौरान राह चलते लोगों पर गुलाल फेंकने पर प्रतिबंध रहेगा. प्रभारी डीएम ने विश्वास जताया कि विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाई जायेगी. बैठक में अपर समाहर्ता, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, सभी अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, जिला सामान्य शाखा के प्रभारी पदाधिकारी, वरीय अधिकारीगण एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन