रेलवे कॉलोनी के क्वार्टर खाली कराने की कार्रवाई तेज

Updated:
विज्ञापन

बकाया बिजली बिल जमा नहीं करने वाले आवासों की काटी गयी बिजली

विज्ञापन

– सात दिन का दिया गया अल्टीमेटम – बकाया बिजली बिल जमा नहीं करने वाले आवासों की काटी गयी बिजली वीरपुर. भीमनगर वार्ड संख्या 09 स्थित रेलवे कॉलोनी में वर्षों से रह रहे लोगों को यांत्रिक प्रमंडल वीरपुर द्वारा क्वार्टर खाली करने का निर्देश दिया गया है. विभाग की ओर से रविवार को सख्त कार्रवाई करते हुए बकाया बिजली बिल जमा नहीं करने वाले आवासों की बिजली आपूर्ति भी काट दी गई. जानकारी के अनुसार करीब छह माह पूर्व ही विभाग द्वारा संबंधित लोगों को आवास खाली करने का नोटिस दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद कई लोग अब तक क्वार्टर में रह रहे थे. इसी क्रम में रविवार को यांत्रिक प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता अंकित कुमार की मौजूदगी में सशस्त्र बल के जवानों के साथ घर-घर जाकर कार्रवाई की गई. इस दौरान सभी आवासित लोगों को सात दिनों के भीतर क्वार्टर खाली करने का अंतिम निर्देश दिया गया. कार्रवाई के दौरान जिन लोगों ने बिजली बिल जमा नहीं किया था, उनकी बिजली काट दी गई. विभाग का कहना है कि बकाया भुगतान होने के बाद ही आगे कोई सुविधा बहाल की जाएगी. इस संबंध में कार्यपालक अभियंता अंकित कुमार ने बताया कि यांत्रिक प्रमंडल के अधीन आने वाले आवासों को खाली कराने के लिए पहले भी कई बार पत्राचार किया जा चुका है. रविवार को भी लोगों से अपील की गई है और मानवीय दृष्टिकोण रखते हुए सात दिनों का समय दिया गया है. मौके पर सहायक अभियंता ऋषभ कुमार, जेई प्रवेज के अलावा विभागीय कर्मी फिरोज खान और बदरुद्दीन खान भी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन