चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Aug 2024 9:29 PM
गिरफ्तार युवक थाना क्षेत्र के प्रतापनगर निवासी मो साबीर का पुत्र मो इमरोज बताया गया है
छातापुर. थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भागवतपुर गांव में छापेमारी कर चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवक थाना क्षेत्र के प्रतापनगर निवासी मो साबीर का पुत्र मो इमरोज बताया गया है. गिरफ्तारी के बाद बाइक जब्त करते हुए युवक को न्यायिक हिरासत के लिए सुपौल भेज दिया गया. वहीं प्रतापनगर से ही थाना कांड संख्या 395/23 के प्राथमिकी अभियुक्त मो गुलजार उर्फ मो अरबान की गिरफ्तारी हुई है. गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध छातापुर थाना में कई मामले दर्ज हैं. गुप्त सूचना के आधार पर कई कांडों में वांछित अभियुक्त की हुई गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी सफलता है. अभियुक्त को न्यायालय में उपस्थित करने के लिए सुपौल भेजा गया है. यह जानकारी थानाध्यक्ष शिवशंकर कुमार ने दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










